'क्वीन' की सक्सेस पार्टी में काफी हॉट नजर आयीं कंगना
7 मार्च को जब विकास बहल की फिल्म 'क्वीन' रिलीज हुई थी तो शायद किसी ने भी नहीं सोचा था कि फिल्म बॉक्सऑफिस पर कमाल कर जायेगी। फिल्म ने शानदार शुरूआत के साथ अब तक 50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है जिसके लिए फिल्म की पूरी टीम के एक पार्टी तो बनती ही थी।
जिसमें जरा सी भी देर ना करते हुए विकास बहल ने 26 मार्च को मुंबई में एक शानदार जश्न रखा जिसमें ना केवल फिल्म की पूरी यूनिट शामिल हुई बल्कि बॉलीवुड की चुनिंदा हस्तियों ने भी शिरकत की।
Video: 'क्वीन' के गाने
इस सक्सेस पार्टी की मेन अटरेक्शन थीं अभिनेत्री कंगना रनाउत। जिन्होंने पार्टी में भी मुख्य आकर्षण का केन्द्र बनने में कोई कसर नहीं छोड़ी थीं। वह पार्टी में काफी हॉट लुक में नजर आयीं। सिल्वर-ग्रे लो-नेक ड्रेस में लिपटीं कंगना का यह रूप देखकर पार्टी में मौजूद लोगों के तो होश ही उड़ गये।
कंगना को देखने वालों की तो नजर ही नहीं हट रही थीं उनके ऊपर से। वैसे इस पार्टी में कंगना बहुत ज्यादा खुश नजर आ रही थीं। उन्होंने बड़े ही खुश होकर 'क्वीन' केक काटा और जमकर लोगों के साथ अलग-अलग अंदाज में फोटो खिंचवाईं।
आईये आपको दिखाते हैं 'क्वीन' की सक्सेस पार्टी में कंगना का हॉट अंदाज


Click it and Unblock the Notifications