आ गईं बॉलीवुड की नई 'सिमरन'..पुरानी भूल जाइए..Teaser Out

अब तैयार हो जाइए कंगना के नए अवतार को देखने के लिए! उनका यह अवतार दिखेगा उनकी आने वाली फ़िल्म 'सिमरन' में।

By Utkarsh

अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म सिमरन का टीजर आउट हो चुका है। इस टीजर को देखकर एक बात तो तय है कि आप पुरानी सिमरन को भूल जाएंगे। कंगना इस टीजर में बेहद खूबसूरत और चुलबुली लग रही हैं। इस फिल्म में कंगना का ये रोल उनकी सारी फिल्मों से हटकर होने वाला है।

[5 महीने.. और शुरू होगा सलमान खान, अक्षय कुमार का सुपर DHAMAKA]

इस टीजर में कंगना फुल ऑफ लाइफ, जोश और उमंग से भरी हुई लग रही हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड को नई सिमरन मिल गई है। वहीं आज रिलीज हुए फिल्म के टीजर में कगंना तो बेहतरीन लग ही रही हैं साथ ही बैकग्राउंड में बज रहा म्यूजिक भी काफी अच्छा है।

kangna-ranaut-upcoming-film-simran-teaser

सिमरन इसी साल 15 सितम्बर को रिलीज़ हो रही है। हंसल मेहता की इस फिल्म में कंगना सिमरन के किरदार में हैं। रविवार देर रात फिल्म का टीजर भी आ गया है। टीजर देखते ही पहली ही नज़र में आपको इस नटखट, चुलबुली, ज़िंदगी और जोश से भरी सिमरन से प्यार हो जाएगा।

नेशनल अवार्ड विनर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग और मजबूत पहचान बनाई है। आज की तारीख में वो सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। कंगना अपनी खूबसूरती, फ़िल्मों में निभाये गए अपने किरदार के अलावा अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं।

बहरहाल, अब तैयार हो जाइए कंगना के नए अवतार को देखने के लिए! उनका यह अवतार दिखेगा उनकी आने वाली फ़िल्म 'सिमरन' में। टीज़र में कंगना ज़िंदगी, जोश और उमंग से भरी हुई लग रही हैं। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड को नई सिमरन मिल गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X