..................... Kangna Ranaut speaks about Anushka Sharma lip job - Hindi Filmibeat

अनुष्का की लिप सर्जरी उनका निजी मामला है- कंगना रनौत!

कंगना रनौत जो कि बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस होने के साथ ही हर चीज पर अपने बेझिझक स्टेटमेंट्स देने को लेकर फेमस हैं का कहना है कि अनुष्का शर्मा ने अपने होंठों के साथ जो कुछ भी किया है वो उनका निजी मामला है। इसपर मीडिया या फिर किसी को भी कुछ कमेंट करने या डिसकशन करने का कोई हक नहीं है। अनुष्का शर्मा को अपनी अच्छी दोस्त बताते हुए कंगना ने कहा कि वो अनुष्का को लेकर बनी इन गॉसिप या खबरों पर कुछ नहीं कहना चाहेंगी लेकिन इतना जरुर है कि इस बात को इतना ज्यादा सुर्खियों में लाने की कोई जरुरत नहीं है। साथ ही कंगना ने पूछने पर कि क्या वो कभी इस तरह की कोई सर्जरी कराना चाहेंगी कंगना ने साफ कहा कि वो ऐसा कुछ भी करने के पक्ष में नहीं है।

कंगना रनौत ने वनइंडिया के साथ हुए अपने इंटरव्यू के दौरान कहा मुझे जो भी ऊपर वाले ने दिया है उसे मैं बदलना नहीं चाहती। ना ही मुझे अपनी नाक, कान या होंठों से कोई शिकायत है। हालांकि ये जरुर है कि अगर आपको खुद को मिली इन सभी चीजों को थोड़ा और खूबसूरत बनाने का मौका मिलता है तो उसे अपनाने में कोई बुराई नहीं है। मैंने अपने वोकल आर्ट पर बहुत ध्यान दिया है और इसे प्रेजेंटेबल बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। लेकिन बाकी अपने फीचर्स की सर्जरी कराने के पक्ष में मैं नहीं हूं। पिछले कुछ समय से अनुष्का की लिप सर्जरी को लेकर काफी खबरें आ रही थीं। हालांकि अनुष्का ने मीडिया में आकर सफाई भी दी और कहा कि उन्होंने कई सर्जरी नहीं कराई है।

लेकिन अनुष्का के होठों में अचानक से इतना बदलाव देखकर सभी को यकीन है कि अनुष्का ने अपने होठों की सर्जरी कराई है। इतना ही नहीं बल्कि मीडिया ने तो विराट कोहली जिनके साथ अनुष्का के अफेयर की खबरें भी आ रही हैं से भी अनुष्का की लिप सर्जरी के बारे में पूछ लिया। लेकिन विराट भी इस सवाल पर काफी भड़क उठे। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता और इस तरह के सवाल उनसे ना पूछे जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X