2019 Dhamaka, ब्लॉकबस्टर जोड़ी फाइनल, 8 साल बाद फिर होगा बवाल
इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर खबरें आ रही हैं। वहीं इसी बीच एक और बड़ी फिल्म फाइनल होती नजर आ रही है। हम बात कर रहे हैं अनुराग बासु की ने वाली फिल्म की। सबसे खास बात ये है कि खास बात ये है कि ये फिल्म अनुराग बासु की है जिनके साथ एक्ट्रेस करीब 8 साल बाद काम करती नजर आएंगी। इस बारे में ज्यादा जानकारी तो नहीं है लेकिन कंगना ने बताया है कि वे इस फिल्म को इस साल के अंत तक शुरू करेंगी।
[Amrish Puri B'Day: सबसे खतरनाक विलेन, 5 दशकों में 400 फिल्में, हीरो-हीरोइन इनके आगे फीके]
उन्होंने कहा कि अनुराग बासु उनके गॉड फादर की तरह हैं जिन्होंने बॉलीवुड में उन्हें ब्रेक दिया था। बता दें कि अनुराग बासु की फिल्म गैंगस्टर से करियर की शुरूआत करने वाली कंगना अनुराग से खफा हो गई थीं। दोनों के बीच अनबन की खबरें चर्चा में रही थीं। दरअसल, फिल्म काइट्स की शूटिंग के दौरान कंगना को उनसे ज्यादा तब्बजो बारबरा मोरी को देने से वह खफा थीं लेकिन अब वे अनुराग के साथ एक बार फिर काम करने जा रही हैं।

वहीं अब खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म के लिये हीरो भी फाइनल कर लिया गया है। बताया ये भी जा रहा है कि अनुराग बासु की इस फिल्म का नाम इमली होगा और ये एक रोमैंटिक फिल्म होगी। सुपरहिट फिल्म क्वीन के बाद इस फिल्म में एक बार फिर से कंगना और राजकुमार राव की जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्हाल कंगना लंदन में अपकमिंग फिल्म 'मेंटल है क्या' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में कंगना एक्टर राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना कुछ अजीब-अजीब हरकतों को लेकर सुर्खियों में रही थीं। आगे जानें कंगना और राजकुमार राव की आने वाली फिल्म मेंटर है क्या के बारे में दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











