'रज्जो' की जवानी या 'रामलीला' की दिवानी ..कौन होगी बॉक्सऑफिस की मल्लिका?
जहां एक ओर 1 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म कृष 3 में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनाउत साथ में नजर आने वाली हैं वहीं दूसरी ओर 15 नवंबर को दोनों की बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त टक्कर होने वाली है। आप पूछेंगे कैसे तो सुनिए 15 नवंबर को एक साथ दो फिल्में रिलीज हो रही हैं एक का नाम है संजय लीला भंसाली की रामलीला और दूसरे का नाम है विश्वास पाटिल की रज्जो।
दोनों ही फिल्मों में जहां दो जबरदस्त मुजरे हैं वही रामलीला में प्रियंका मार्डन मुजरा करती नजर आने वाली हैं तो वहीं दूसरी ओर फिल्म रज्जो एक तवायफ के रोल में हैं जि कि फिल्म में एक नहीं बल्कि कई मुजरे करती नजर आने वाली हैं। इसलिए दोनों के बीच में टक्कर की बात हो रही हैं। मधुर भंडारकर की फिल्म फैशन में एक-दूसरे को जबरदस्त टक्कर दे चुकीं प्रियंका-कंगना के बीच अब मुजरों की होड़ लगी है।
जहां फिल्म रामलीला में प्रियंका का मार्डन मुजरा इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा हैं वहां फिल्म रज्जो में कंगना का क्लासिक मुजरा ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। जिसकी वजह से सवाल उठने लगा है कि 'रज्जो' की जवानी या 'रामलीला' की दिवानी ..कौन होगी बॉक्सऑफिस की मल्लिका?
हालांकि फिल्म रज्जों में कंगना लीड रोल में हैं जबकि फिल्म रामलीला में प्रियंका का केवल एक आयटम नंबर है, जिसे कि इन दिनों काफी लोकप्रियता हासिल है, शुरूआती तौर पर तो प्रियंका मुजरे के मामले में कंगना पर भारी दिख रही हैं देखते हैं कि बॉक्सऑफिस पर भी उनका जलवा बरकरार रहता है कि नहीं। फिलहाल दोनों के फैंस दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











