कंगना ने हटाया तब्बू को और बन गयीं गैंगस्टर

काफी समय से फिल्मों से दूर रह रही अभिनेत्री कंगना रानावत जल्द ही एक नयी फिल्म में नज़र आने वाली हैं। अपनी इस आने वाली फिल्म में कंगना एक गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगी। खबर ये भी है कि इस फिल्म में जिसे कंगना ने कुछ समय पहले ही साइन किया है कंगना से पहले तब्बू मुख्य भूमिका निभा रही थीं लेकिन कुछ कारणों से फिल्म के निर्माता ने तब्बू की जगह कंगना को साइन कर लिया।

इस फिल्म का निर्माण तिग्मांशू धूलिया और राहुल मित्रा कर रहे हैं। इन दोनों निर्माताओं ने पिछली बार साहिब बीबी और गैंगस्टर में एक साथ काम किया था। कंगना ने अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि इस फिल्म में वो कुछ अलग तरह का किरदार निभाने वाली हैं। उनका मानना है कि एक जैसे किरदार निभाते निभाते वो ऊब चुकी हैं। कंगना ने अभी तक कॉमेडी, थिलर , रोमांटिक तरह के किरदार निभाए हैं लेकिन अब बॉलीवुड का बदलता ट्रेंड देखकर वो एक्शन फिल्मों में भी हाथ आजमाना चाहती हैं।

इस फिल्म से पहले कंगना आखिरी बार तेज फिल्म में नज़र आई थीं। इसके अलावा उन्होंने डबल धमाल, रास्कल्स, नो प्रॉब्लम जैसी कॉमेडी और तनु वेड्स मनु, वो लम्हें और गैंगस्टर जैसी रोमांटकि फिल्में की हैं। इस वक्त वैसे भी बॉलीवुड में हिरोइनें एक्शन फिल्मों की तरफ कुछ ज्यादा ही आकर्षित हो रही हैं। कुछ समय पहले ईशा गुप्ता ने भी कहा कि वो एक्शन फिल्में करना चाहती हैं। अभी तक करीना कपूर, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन आदि एक्शन फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

अभी तक कंगना की फैशन, तनु वेड्स मनु और गैंगस्टर जैसी फिल्में हिट हुई हैं। अब कंगना को एक बार फिर से हिट शुरुआत की ज़रुरत है। देखते हैं कि गैंगस्टर किरदार में कंगना को कितना पसंद किया जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X