ऋतिक रोशन की फिल्म से तुलना पर भड़की कंगना रनौत- कहा, मोहेनजोदड़ो किसी ने देखी भी है?
कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका को जोरदार विवादों के साथ साथ काफी अच्छा रिसपॉंस मिल रहा है और फिल्म रिलीज के लिए 25 जनवरी का इंतजार कर रहें हैं। हाल ही में फिर कुछ ऐसा हुआ है जिसके बाद से कंगना सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल जहां भी ऋतिक रोशन का नाम सामने आता है को वहां कंगना का रिएक्शन देखने लायक होता है। अब सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने कंगना की फिल्म मणिकर्णिका की बराबरी ऋतिक रोशन की फिल्म मोहनजोदो से कर दी और कहा कि फिल्म के संवाद उससे मिलते जुलते हैं।
इसके बाद कंगना रनौत का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया लेकिन उन्होने सोशल मीडिया पर उठे सवालों पर सिर्फ इतना कहा है कि फिल्म किसी ने देखी भी है? गौरतलब है कि कंगना रनौत इस बात के लिए काफी दुखी हुई है।

वहीं सोशल मीडिया कहा गया कि मणिकर्णिका में एक डायलॉग है- झांसी आप भी चाहते हैं और हम भी, फर्क सिर्फ इतना कि आपको राज करना है और हमें अपनों की सेवा।
वहीं मोहनजोदारो में है कि- अंतर है महम, तुझे मोहनजोदारो पर राज करना है और मुझे सेवा। इसके बाद से इस तरह की कई बातें सामने आई हैं। काफी समय से कंगना और ऋतिक रोशन में अनबन चल रही है।


Click it and Unblock the Notifications