ऋतिक VS कंगना- 2019 की शुरुआत धमाकेदार क्लैश के साथ, दो बड़ी फिल्में रिलीज
Recommended Video

कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका की रिलीज डेट आखिरकार फाइनल हो चुकी है। फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज हो रही है। खास बात है कि इसी दिन ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 भी रिलीज हो रही है। यानि की 2019 की शुरुआत की ऋतिक और कंगना के धमाकेदार क्लैश से होने वाली है। मणिकर्णिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित है।
धड़क का BOX OFFICE धमाका- ओपनिंग के साथ तोड़ा यह बड़ा रिकॉर्ड
कंगना रनौत की यह एक बिग बजट फिल्म है। जाहिर है फिल्म इतिहास पर आधारित है तो गुलाम भारत और ब्रिटिश राज़ को दिखाना आसान नहीं। कई फिल्मों में दर्शक भारत के गुलामी की कहानी देख चुके हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि रानी लक्ष्मीबाई का किरदार हमें ज्यादा देखने को नहीं मिला। कंगना इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म के लिए कंगना रनौत ने घुड़सवारी, तलवारबाजी और कई युद्ध कलाएं सीखी हैं।

कंगना रनौत इस फिल्म के जरीए प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रख रही हैं। पहले यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अभी फिल्म में वीएफएक्स का काफी काम बचा है, जिस वजह से रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। कोई शक नहीं कि मणिकर्णिका से ऋतिक की सुपर 30 को तगड़ी टक्कर मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications