2019 हो गया बुक, Leak हुआ फर्स्ट लुक, जबरदस्त तस्वीरें वायरल
इन दिनों बॉलीवुड में कई बड़ी आने वाली फिल्मों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। वहीं इन्हीं फिल्मों में से एक है कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'मेंटल है क्या'। इस फिल्म की शूटिंग जोरों-शोरों से जारी है, पिछले दिनों शूटिंग के दौरान कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं। जिसमें कंगना और राजकुमार राव का फर्स्ट लुक देखने को मिला था। वहीं अब एक बार फिर से फिल्म के सेट से तस्वीरें लीक हुई हैं। इन तस्वीरों में कंगना का अलग ही लुक दिखाई दे रहा है। मेंटल है क्या के सेट से लीक हुई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
[अक्षय कुमार से शाहरूख खान का फाइनल बदला, कर ही दिया REPLACE]
इन तस्वीरों में कंगना पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। उन्होंने फूलों से सजा हुआ एक बैंड भी पहना है। इसके साथ ही कुंदन की ज्वैलरी में कंगना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें कि तेलुगु फिल्ममेकर प्रकाश, कंगना रनौत की इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। 'मेंटल है क्या' प्रकाश की पहली बॉलीवुड फिल्म होने वाली है। इस फिल्म की पहली झलक देखने के बाद लोगों को फिल्म से काफी उम्मीद हैं।

फिल्म की प्रोड्यूसर है एकता कपूर। उन्होंने ही फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया था। 'मेंटल है क्या' एक सायकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी, जिसका निर्देशक कर रहे हैं प्रकाश कोवेलामुदी। फिल्म की कहानी लंदन और मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। फिल्म 2019 में रिलीज हो सकती है। बहरहाल, यहां जानें 2019 में आने वाली बड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications