कंगना गयीं थी वेबसाइट लॉंच करने उनकी हॉट ड्रेस ने बना दी सुर्खियां!
कंगना रानावत ने हाल ही में अपनी एक खुद की वेबसाइट लॉंच की है और उनका कहना है कि वो फेसबुक और ट्विटर पर कुछ भी अपलोड करने में मजा नहीं आता और उन्हें ये पसंद भी नहीं है इसलिए वो खुद की वेबसाइट बनाकर उसके जरिये अपने फैन्स से जुड़ेंगी। यही नहीं बल्कि कंगना ने कहा है कि उनकी वेबसाइट पर उनकी सारी लेटेस्ट फोटोग्राफ भी अपलोड होंगी और उन फोटोस को मीडिया वाले अपने चैनल या वेबसाइट के लिए बेझिझक यूज कर सकते हैं। उसमें कोई कॉपीराइट की प्रोब्लम नहीं होगी। कंगना ने अपने इस इवेंट के दौरान कहा कि अपनी वेबसाइट के जरिये वो अपने फैन्स के सवालों के जवाब भी देंगी।
कंगना रानावत इस इवेंट के दौरान काफी हॉट दिखीं। उन्होंने बहुत ही शॉर्ट ड्रेस पहनी थी जिसमें से उनकी सेक्सी टांगे लोगों को आकर्षित कर रही थीं इसके अलावा कंगना के गले पर कुछ लाल रंग के निशान भी देखे गये। उन लाल निशानों ने मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया और उनकी हॉट ड्रेस ही खबरों की सुर्खियां बन गयी। कंगना ने अपनी वेबसाइट लॉंच के दौरान कहा कि वो ट्विटर या फेसबुक पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाती हैं और कई लोगों को इन सोशल नेटवर्किग साइट्स पर अपलोड करना स्टेटस लिखना बोरिंग लगता है इसलिए उन्हें वेबसाइट का ऑप्शन ज्यादा पसंद आया।
इस वेबसाइट पर हर रोज कंगना की लेटेस्ट फिल्मों की तस्वीरें, उनसे जुड़ी कुछ खबरें अपलोड होंगी। इनके अलावा कंगना की फिटनेस और डाइट टिप्स पर भी कुछ ना कुछ पढ़ने को मिलेगा। तो अगर आप भी कंगना के फैन हैं और उनकी स्टाइल फैशन को लेकर कुछ जानना चाहते हैं तो इस वेबसाइट को विजिट जरुर करें।


Click it and Unblock the Notifications











