फिल्मों में काम करने के कारण कंगना को घर से निकाल दिया गया
मुंबई। मुश्किल रोल करने के लिए जानी जाने वाली कंगना रानावत ने फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है। आज वह बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। कंगना हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं, उन्होने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई बार अपने परिवार की खिलाफत भी की।
कंगना ने एक न्यूज पेपर को दिये गये अपने इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होने अपने परिवार के सामने फिल्मों में काम करने की अपनी ख्वाहिश जाहिर की तो उनके पिता ने उन्हें घर छोड़ देने की चेतावनी दी। कंगना ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए घर छोड़ दिया, तब उनके पास पैसे भी नहीं थे। आज उन्होने बिना परिवार की मदद के और फिल्म इंडस्ट्री में गॉड फादर न होने के बावजूद अपनी जगह बनायी।
कंगना ने यह भी बताया कि गैंग्सटर फिल्म में उसके बोल्ड किरदार को देखकर उसके दादा ने उससे 'रानाउत' सरनेम हटाने की बात कही थी।


Click it and Unblock the Notifications