रिवॉल्वर रानी: कंगना को मिलने लगे चैलेंजिंग रोल
इन दिनों बॉलीवुड की सेक्सी और ग्लैमरस तारिकाओं में से एक कंगना रनाउत अपनी आने वाली फिल्म "रिवॉल्वर रानी'' को लेकर खासी चर्चा में हैं। कंगना ने कहा कि यह रोल उनके निभाये गये सभी रोल्स में से सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण होगा।
कंगना ने कहा कि मेरे लिए यह रोल और भी खास है क्योंकि यह पहले तब्बू जैसी सशक्त अभिनेत्री को ऑफर हुआ था। जब उन्होंने हां नहीं की थी तो मुझे मिल गया। इसलिए इस बात से मेरे अंदर कान्फिडेंस आया कि मैं भी अब चैलेंजिंग रोल करने के लायक हो गयी हूं।
कंगना ने कहा कि तनु वेड्स मनु के बाद लोग मुझ पर भरोसा करने लगे हैं। उन्हें लगता है कि कंगना भी बतौर अभिनेत्री बहुत कुछ कर सकती है।साईं कबीर निर्देशित इस फिल्म के सह-निर्माता तिग्मांशु धूलिया और राहुल मिश्रा हैं। 'शूटआउट एट वडाला' में अभिनय कर चुकी यह अभिनेत्री अपने द्वारा किए जा रहे फिल्मों के चयन से खुश हैं।
उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह एक मजेदार साल होने जा रहा है। मैं हर फिल्म में कुछ हटकर किरदार कर रही हूं। मुझे इन दिनों जिस तरह की पटकथा मिल रही है उससे मैं बेहद खुश हूं।" लोग मेरे ऊपर भरोसा करने लगे हैं जो कि मेरे लिए काफी बड़ी बात है। कंगना अपनी आने वाली फिल्म कृष 3 को लेकर भी खासी उत्साहित हैं क्योंकि इस फिल्म में वह पहली बार सुपरवोमेन का रोल प्ले कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












