जॉन संग अंतरंग सीन में डूबीं कंगना, टूट गईं चूड़ियां

कंगना फिल्म शूटआउट एट वडाला के लिए अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ एक गरमा गर्म लव मेकिंग सीन की शूटिंग कर रही थी। जहां कंगना इस सीन को करने में इतना डूब गयी की उनकी चूड़ियां तक टूट गयी और उससे वो बुरी तरह घायल हो गयीं।
हुआ कुछ यूं की फिल्म शूटआउट एट वडाला की शूटिंग के दौरान कंगना को जॉन के साथ एक बेहद अंतरंग सीन की शूटिंग करनी थी। लेकिन इस सीन में कंगना रानाउत पर जॉन कुछ ज्यादा ही भारी पड़ गए और लिपटने-चिपटने के चक्कर में कंगना की चूड़ियां टूट गई।
जिससे चूड़ी का कांच उनके हाथों में जा चुभा और फिर कंगना के हाथों से खून निकलना शुरू हो गया जिससे देखकर कंगना बहुत ज्यादा ही नर्वस हो गयीं। जिन्हें तुरंत ही निर्देशक संजय गुप्ता द्वारा अस्पताल ले जाया गया। सूत्रों की माने तो इसके बाद फिल्म में कंगना को कांच के बजाये सोने की चूड़ियां पहनाई गयीं।
गौरतलब है की फिल्म की कहानी डी कम्पनी से प्रेरित है जिसमें कंगना मान्या सुर्वे की प्रेमिका का किरदार निभाएंगी। फिल्म में मान्या सुर्वे का किरदार जॉन अब्राहम निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











