कंगना रनौत और इमरान खान की कट्टी बट्टी सिनेमाहॉल में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर लोगो में काफी उत्सुकता थी लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद हर कोई सिर्फ निराश हुआ।
निखिल आडवाणी ने इससे पहले पिछले हफ्ते रिलीज हई हीरो से भी अपने दर्शकों को निराश किया था और इस बार फिर से कट्टी बट्टी के चलते निखिल आडवाणी के फैंस निराश हुए हैं।
कट्टी बट्टी में कंगना रनौत के होने के चलते लोगो में काफी क्रेज था कि फिल्म कुछ खास होगी। कट्टी बट्टी के प्रोमोज भी काफी इंटरेस्टिंग थे।
लेकिन फर्स्ट शो से ही ऑडियंस ने कट्टी बट्टी को निगेटिव रिव्यूज देने शुरु कर दिये।
बोर है कट्टी बटटी
निखिल का कहना है कंगना और इमरान खान को साथ देखने के लिए काफी उत्सुक था। लेकिन उन्होंने निराश किया।
कहानी एक कछुए और उसकी मां की
कट्टी बट्टी देखकर बस यही लगा कि ये एक कछुए औरउसकी मां की कहानी है। हीरो यानी इमरान खान सिर्फ कछुए को उसकी मां यानी कंगना से मिलाने के लिए इतनी मेहनत करता है।
इमरान खान बोर
इमरान खान के ऊपर कैसी पूरी फिल्म बना सकते हैं। पूरी फिल्म बोर के अलावा औऱ कुछ नहीं थी।
कंगना तो गायब रहीं
पहले भाग में कंगना रनौत गायब थीं। हालांकि दूसरे भाग में उनके कुछ सीन्स थे लेकिन कुछ खास करने को नहीं मिला। कट्टी बट्टी कंगना ने क्यों की ये सोचकर ही मैं हैरान हूं।- अदिति
सोचा था हैपनिंग होगी
आयशा का कहना है- कट्टी बट्टी के ट्रेलर को देखकर लगा था कि कट्टी बट्टी बहुत ही इंटरेस्टिंग और हैपनिंग फिल्म होगी। लेकिन ये तो बहुत ही ट्रैजिडी वाली फिल्म निकली।
निखिल ने किया निराश
अंकित का कहना है- निखिल आडवाणी से एक बार फिर से उम्मीद थी कि वो कुछ अच्छा लेकर आएंगे। लेकिन उन्होंने फिर से निराश किया।
ना गाने ना कहानी
कट्टी बट्टी में गाने भी ऐसे नहीं जो याद रह जाएं। कहानी की तो बात ही मत करिये।


Click it and Unblock the Notifications


