..................... Kangna Ranaut: I was beaten up with a broom in my childhood | मुझे झाड़ू से मार पड़ती थी : कंगना - Hindi Filmibeat

मुझे झाड़ू से मार पड़ती थी : कंगना

कंगना मदर्स डे (12 मई) के मौके पर आयोजित एक समारोह में बोल रही थीं। उन्होंने कहा, "मेरी मां ने मुझे अभिनय को छोड़कर हर कला में प्रशिक्षित किया है। मुझे बर्तन धोना आता है, खाना बनाना आता है। मुझसे कहा जाता था कि शादी के बाद तुम हमारे परिवार की नाक कटवा दोगी। तो अगर अभिनय में बात न बनी तो मैं दूसरे कामों के लिए भी तैयार हूं।"

राष्ट्रीय फिल्म फेयर पुरस्कार विजेता कंगना ने 2006 में फिल्म 'गैंग्स्टर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। कंगना राजपूत परिवार से संबंध रखती हैं। उन्होंने अपने बचपन के बारे में बताते हुए कहा, "मुझे झाड़ू से मार पड़ती थी। इससे यादगार और कुछ हो ही नहीं सकता। मेरी मां स्कूल में संस्कृत की अध्यापिका थीं और सब बच्चे उनसे डरते थे।"

हाल ही में कंगना की फिल्म 'शूट आउट एट वडाला' प्रदर्शित हुई है। जल्द ही वह 'आय लव न्यू ईयर' में अभिनेता सन्नी देओल के साथ नजर आएंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X