कंगना रनौत ना बनना चाहती है किसी की क्वीन ना सुपर मॉम!

कंगना रनौत जो कि अपनी खूबसरती और बेहतरीन एक्टिंग के चलते अपने फैंस के दिलों में राज करती हैं का इस साल भी किसी राजा की रानी बनने का या फिर सुपर मॉम की प्लानिंग करने का कोई इरादा नहीं है। कंगना रनौत ने पिछले साल फिल्म कृष 3 में बतौर सुपर वुमन नज़र आई थी और उसके अलावा वो इस साल फिल्म क्वीन में भी एक सशक्त किरदार में नज़र आएंगी। कंगना रनौत का कहना है कि उन्होंने अकेले ही अपने करियर में ये मकाम पाया है और वो इस मकाम पर आकर रुकना नहीं चाहती हैं। शादी का मतलब है कि आपको किसी इंसान के लिए अपना वक्त और अपनी जिंदगी का एक हिस्सा देना होता है लेकिन कंगना शायद अभी इस मकाम पर आकर अपना ध्यान काम पर से हटाना नहीं चहातीं।

कुछ समय पहले तक कंगना का करियर काफी नीचे चला गया था और उनके पास फिल्मों के ऑफर तक नहीं थे। लेकिन कृष 3 फिल्म में एक बार फिर से अपनी बेहतरीन एक्टिंग के चलते दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने में काफी हद तक सफल रहीं। कंगना रनौत से जब पूछा गया कि रितिक तो एक सुपर डैड के रुप में सामने आए हैं लेकिन क्या कंगना सुपर मॉम के रुप में खुद को देखने का कुछ प्लान कर रही हैं तो इसपर कंगना ने साफ तौर पर इंकार करेत हुए कहा कि वो अभी ऐसा कुछ भी प्लान नहीं कर रही हैं। कंगना की अगली फिल्म क्वीन में भी कंगना काफी मजबूत किरदार में नज़र आने वाली हैं। फिल्म में तो वो क्वीन बनी ही हैं लेकिन रियल लाइफ में किसी की क्वीन बनने की बात पर फिर से उनका एक ही जवाब मिला कि वो किसी की क्वीन बनने की नहीं सोच रही हैं।

कंगना रनौत के फैंस भी ये जानना चाहते हैं कि आखिर कंगना कब शादी के बंधन में बंधेंगी। लेकिन इस सवाल पर कंगना का जवाब है "एक व्यक्ति के रुप मे्ं मुझे किसी के साथ की जरुरत नहीं है और अकेले रहने के लिए मैने बहुत काम किया है। मुझे अकेला रहना पसंद है। शादी का मतलब किसी के साथ रहने से और उसके प्रति प्रतिबद्ध रहने से है लेकिन अभी मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X