मुगल-ए-आजम की अनारकली बनना चाहती है कंगना

एक खास बातचीत में कंगना ने अपने दिल के राज खोले, उन्होंने कहा कि वो हिंदी सिनेमा की माइल स्टोन फिल्म मुगल-ए-आजम जैसी यादगार फिल्म करना चाहती है ताकि उनके जाने के बाद लोग उन्हें मधुबाला की तरह याद रखें। हालाकि उन्होंने अपने आप की मधुबाला से तुलना ना करने की बात कही।
क्लिक करें : कंगना रनाउत के रोचक किस्से
कंगना ने कहा कि आपलोग इस बात का दूसरा मतलब ना निकाले कि मैने अपने आपको मधुबाला बताया बस उनकी दिली इच्छा है की वो मधुबाला की तरह अनारकली बनकर अमर होना चाहती है।
हाल ही में आयी उनकी फिल्में वन्स अपॉन टाइम इन मुंबई और तनु वेड्स मनु में उनके काम और सुंदरता की काफी तारीफ हो रही है, इससे पहले भी कंगना ने गैंगस्टर, वो लम्हे और फैशन में अपनी छाप छोड़ी थी। खैर देखना दिलचस्प होगा कि कंगना की ये दिली इच्छा कब पूरी होती है।


Click it and Unblock the Notifications











