..................... Kangna Ranaut dont relate to Rani but did justice to Queen - Hindi Filmibeat

मैं खुद 'रानी' नहीं लेकिन क्वीन से पूरा इंसाफ किया है- कंगना रनौत!

कंगना रनौत जो कि अपनी अगली फिल्म क्वीन के प्रमोशन में पूरी तरह से लगी हुई हैं का कहना है कि वो खुद रानी के किरदार से नहीं मिलती हैं लेकिन उन्होंने क्वीन फिल्म में रानी के किरदार को पूरी तरह से जिया है। रानी के किरदार को निभाने के लिए उन्होंने बहुत ही रिसर्च की और इस किरदार को उन्होंने दिल से निभाया है। रानी का किरदार एक ऐसा किरदार है जो कि अपनी जिंदगी में करना कुछ चाहता है लेकिन करता कुछ और ही है। रानी खुद को लेकर किसी भी चीज को लेकर स्ट्रॉंग नहीं है। वो खुद को भी लेकर कॉंफिडेंट नहीं है। जबकि कंगना एक बहुत ही कॉंफिडेंट और स्ट्रॉंग एक्ट्रेस हैं और अपने निजी जीवन में भी कंगना हमेशा से ही काफी कॉंफिडेंट रही हैं।

कंगना को क्वीन फिल्म के लिए कास्ट करने के पीछे फिल्म के निर्देशक विकास बहल का कहना है कि कंगना ही उनकी पहली और आखिरी पसंद थी। उन्होंन कंगना के सिवा और किसी को इस किरदार के लिए सोचा तक नहीं। विकास ने यहां तक कहा कि अगर कंगना इस फिल्म के लिए मना कर देतीं तो उन्हें फिर तो इंतजार करना पड़ता किसी ऐसी एक्ट्रेस के इंड्स्ट्री में आने का जो कि इस किरदार के साथ न्याय कर सकती। विकास ने कहा कि कंगना जिस बैकग्राउंड से आई हैं उनकी जर्नी इतनी मुश्किल रही है। लेकिन इसके बावजूद कंगना इतनी स्ट्रॉंग हैं कि वही इस किरदार को समझ सकती थीं और इसके साथ न्याय कर सकती थीं।

कंगना रनौत ने भी क्वीन फिल्म के किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि रानी के किरदार को निभाते हुए मुझे ये महसूस हुआ कि आज भी कई लोग अपनी जिंदगी को लेकर इतना कंफ्यूज रहते हैं। मैं पहले ये सोचती थी कि ऐसा भी कोई हो सकता है क्या जो कि खुद को लेकर बिल्कुल भी कॉंफिडेंट ना हो। लेकिन रानी के किरदार को निभाने के बाद मुझे अब समझ आ रहा है कि ऐसा भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X