दुर्गा रानी नहीं की क्योंकि अब थोड़ा ब्रेक चाहती हैं कंगना

हालांकि कंगना का कहना है कि उन्होंने फिल्म करने से मना नहीं किया लेकिन सुजॉय घोष का कहना है कि कंगना के मना करने के बाद ही उन्होंने विद्या बालन को फिल्म के लिए अप्रोच किया और उसके बाद अब वो करीना कपूर खान को फिल्म के लिए अप्रोच कर रहे हैं। हालांकि सुजॉय घोष का कहना है कि कंगना रनौत इस फिल्म के लिए परफेक्ट थीं। लेकिन कंगना भी अब थोड़ा अपनी जिंदगी को लेकर भी सोचना चाहती हैं और थोड़ा वक्त खुद के लिए निकालना चाहती हैं। वैसे आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से खबरें आ रही हैं कि अमेरिका में कंगना का कोई स्पेशल पर्सन है जिसे लेकर कंगना काफी सीरियस हैं।
रिवॉल्वर रानी के दौरान जब कंगना से मीडिया ने बात की थी तो कहा था कि वो अब थोड़ा आराम करना चाहती हैं। पिछले काफी समय से वो लगातार फिल्मों में व्यस्तता के चलते अपनी निजी जिंदगी को इग्नोर कर रही थीं। लोग भी हमेशा ही कंगना से पूछते थे कि वो कब शादी करेंगी तो अब कंगना थोड़ा ठहकर अपनी शादी, आने वाली जिंदगी और बाकी कई मामलों को लेकर थोड़ा सीरियसली सोचना चाहती हैं। रही दुर्गा रानी की बात तो रानी तो कंगना बन ही चुकी हैं बॉक्स ऑफिस की। दुर्गा रानी को छोड़ने से उनके करियर पर भी कोई खास असर तो पड़ने वाला नहीं।


Click it and Unblock the Notifications