अब चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म बनाना चाहती हैं कंगना रनौत- जानिए क्या बोलीं मणिकर्णिका एक्ट्रेस
कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो अपने बेबाक बयान और दमदार अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा शानदार अदाकारा हैं और बेहतरीन फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। इस समय वो फिल्म पंगा को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं और फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होने वाली हैं। इसके अलावा कंगना रनौत का एक बयान सामने आया है जो कि उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आएगा। उन्होने एक शानदार फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की है।
दरअसल हम बात कर रहे हैं चंद्रगुप्त मौर्य की बायोपिक की। हाल ही में पीटीआई से बात करते हुए कंगना ने कहा कि.. वो ऐतिहासिक चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म बनाना चाहती हैं।

बता दें कि कुछ समय पहले वो शानदार फिल्म मणिकर्णिका में नजर आई थीं और उन्होने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया था। इस फिल्म को लेकर कंगना की काफी ज्यादा तारीफ भी हुई थी।
गौरतलब है कि कंगना रनौत ने हाल ही में खुद का प्रोडक्शन हाउस खोला है जिसका नाम ही मणिकर्णिका फिल्म्स है। हैरत नहीं होगी कि इसकी पहली फिल्म चंद्रगुप्त मौर्य की बायोपिक होगी तो.. हालांकि इसको लेकर आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications