हक़ के लिए आवाज़ उठाना ज़रूरी: कंगना

समाज में महिलाओं के सामने आने वाली समस्याएं और इन दिक्कतों से जूझती एक आम लड़की की ख़ास कहानी को दर्शाते नए धारावाहिक 'प्रतिज्ञा" का प्रसारण सात दिसंबर से शुरु हो रहा है. कंगना रानावत के परिवार ने भी असल जीवन में ऐसी ही परिस्थितियों का सामना किया है.
स्टार प्लस के इस धारावाहिक प्रतिज्ञा में मुख्य किरदार पूजा गौड़ निभा रही हैं. धारावाहिक के बारे में पूजा का कहना था, "प्रत्येक महिला कभी न कभी ऐसी स्थिति से गुज़री है जहाँ वह स्वयं को असहाय महसूस करती है या उसे परिवार या समाज के दबाव में कोई फ़ैसला लेना पड़ता है. प्रतिज्ञा एक युवा लड़की की कहानी है जो ख़ुद फ़ैसला लेने की हिम्मत रखती है और उससे न केवल उसकी ज़िंदगी में बदलाव आते हैं बल्कि उसके प्रति समाज का नज़रिया भी बदल जाता है".
कई तरह की मुश्किलों का सामना कर रहीं महिलाओं को मंच देने के लिए स्टार टीवी ने एक ग़ैर सरकारी संगठन के साथ मिलकर मेरी प्रतिज्ञा नाम का अभियान भी शुरु किया है. छेड़छाड़, उत्पीड़न जैसी समस्याओं का शिकार होने वाली महिलाएँ इस मंच के लिए अपनी आप बीती बाँट सकती हैं.


Click it and Unblock the Notifications











