कंगना को चाहिए खुले विचारों वाला लड़का, नहीं तो नहीं करेंगी शादी!

कंगना रानावत और उनकी शादी पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि कंगना रानावत इतनी खूबसूरत हैं कि उनसे शादी करने को कई लोग तैयार हैं लेकिन कंगना को जैसा लड़का चाहिए वैसे उन्हें नहीं मिल रहा है और इसीलिए कंगना का कहना है कि वो अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं और उनकी इसी बात को लेकर लोग हैरान हो रहे हैं कि आखिर बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस को आजकल हो क्या गया है जो वो शादी करने से इतना घबराती हैं या फिर उन्हें लड़का ही नहीं मिल रहा है शादी करने के लिए और इसीलिए शादी का मन नहीं है कहकर ये लोग अपनी ही कमी को छुपाने की कोशिश कर रही हैं।

कंगना रानावत ने हाल ही में अपनी फिल्म कृष के इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो अभी शादी नहीं करना चाहती है। क्योंकि उन्हें अभी तक ऐसा शख्स नहीं मिला है जो कि खुले विचारों वाला हो और ईमानदार हो। कंगना के इस स्टेटमेंट पर कई सारी लोगों की प्रतिक्रियाएं आई हैं। लेकिन लोगों को लगता है कि असल में कगना को कोई लड़का ही नहीं मिल रहा है इसीलिए वो शादी नहीं करना चाहती हैं। वैसे भी कंगना को अभी कुछ अच्छी फिल्में बनना शुरु हुई हैं। जैसे राकेश रौशन की कृष, उसके बाद रज्जो। इन फिल्मों से कगंना को काफी सारी उम्मीदे हैं।

इस साल कंगना के करियर में काफी कुछ नये मोड़ आ रहे हैं अब देखना ये है कि क्या कंगना की पर्सनल लाइफ में भी कुछ अच्छा होगा। वैसे भी कंगना के अफेयर अभी तक शादी शुदा लोगों केसाथ ही रहे हैं अब देखना ये है कि कंगना शादी भी क्या किसी शादीशुदा और सफल इंसान से करेंगी जैसा कि बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस अक्सर करती हैं। या फिर कंगना अपने मिस्टर राइट की तलाश में और भी वक्त यूं ही बिता देंगीं। खैर कंगना को हमारी तरफ से ऑल दि बेस्ट उम्मीद है कि कंगना जल्द से जल्द शादी कर लें और सही समय पर अपनी जिंदगी को बिखरने से बचा लें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X