शिवसेना से तकरार: कंगना रनौत के मुंबई ऑफिस में BMC की रेड, कहा- जबरन घुसे, ऑफिस तोड़ने की तैयारी
एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना के बीच तकरार थमने का नाम नहीं ले रही। इसी का लेटेस्ट मामला ये हैं कि कंगना रनौत के मुंबई ऑफिस में बीएमसी की रेड पड़ी। कंगना ने खुद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया। कंगना ने आरोप भी लगाया कि जबरन उनके ऑफिस में बीएमसी के कुछ अधिकारी घुस आए और वह उनका ऑफिस भी तोड़ सकते हैं। कंगना ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि उनका 15 साल का सपना अब टूटने जा रहा है।
Recommended Video
कंगना रनौत ने ट्विटर पर दो वीडियो पोस्ट की। वह लिखती हैं, ये मुंबई में मणिकर्णिका फिल्म का ऑफिस है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत कर के कमाया है, मेरा ज़िंदगी में एक ही सपना था मैं जब भी फ़िल्म निर्माता बनूं मेरा अपना खुद का ऑफ़िस हो, मगर लगता है ये सपना टूटने का वक़्त आ गया है, आज वहाँ अचानक बीएमसी के कुछ लोग आए हैं।
दूसरे ट्वीट में कंगना ने आरोप लगाया कि मेरे ऑफिस में जबरन कुछ लोग बीएमसी के घुस आए। वह ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं- वो जो मैडम है उसकी करतूत का परिणाम सबको भरना होगा। कंगना ने ये भी कहा कि उन्हें आशंका है कि उनका ऑफिस कल तक तोड़ा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











