क्वीन की सफलता पर जमकर नाचीं बॉलीवुड क्वीन्स
कंगना रनौत की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म क्वीन दर्शकों को बेहद पसंद आई। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने कंगना रनौत को बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल कर दिया जिनके नाम से दर्शक फिल्म देखने सिनेमाहॉल पहुंचती है। क्वीन ने कंगना को बॉक्स ऑफिस की भी क्वीन बना दिया और बॉलीवुड के दिग्गजों ने कंगना को बेहद सराहा।
हाल ही में अवॉर्ड फंक्शन्स के दौरान कंगना रनौत को क्वीन के लिए कई सारे अवॉर्ड्स दिये गये और इस बात से कंगना के फैंन्स बेहद खुश हैं। इता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कई सिंगल और बेहतरीन एक्ट्रेसेस जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक मकाम हासिल किया है जिनमें सोनाक्षी सिन्हा, प्रीती जिंटा, हुमा कुरैशी, और तब्बू शामिल हैं।
मनीष मल्होत्रा ने इन सभी के साथ क्वीन की सफलता के जश्न के दौरान की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा पिछली रात क्वीन की सफलता को लेकर हमने बेहद मजेदार पार्टी की।
इसी ट्वीट को सोनाक्षी सिन्हा ने भी री ट्वीट किया और लिखा की मनीष मल्होत्रा इस पार्टी की जान थे।


Click it and Unblock the Notifications











