..................... Kangana Ranaut- Sunny Deol,Both are looking very sweet and Hot in I Love New Year | आई लव न्यू ईयर: कंगना-सन्नी की ठंडी जोड़ी आग लगा देगी! - Hindi Filmibeat

आई लव न्यू ईयर: कंगना-सन्नी की ठंडी जोड़ी आग लगा देगी!

इन दिनों गैंगस्टर बाला कंगना रनाउत फिर से चर्चा में हैं वजह है उनकी आने वाली फिल्म आई लव न्यू ईयर । जिसमें उनके कोस्टार है भारी-भरकम सन्नी देओल। लोगों को सन्नी-कंगना की इस बेमेल जोड़ी से कुछ खासी उम्मीद नहीं है जिसके बारे में कंगना ने बड़ा ही हैरत अंगेज बयान दिया और कहा कि जो लोग मेरी और सन्नी जी को ठंडी जोड़ी कह रहा है, वही लोग फिल्म देखने के बाद मुझे और सन्नी को हॉट कहेंगे।

कंगना ने कहा कि सन्नी देओल एक बहुत अच्छे कलाकार हैं, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन हम लोग इंसान से पहले एक कलाकार है। इसलिे हम लोगों को इन सारी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। कलाकार आम आदमी जैसा नहीं सोचता है। आई लव न्यू ईयर बहुत ही प्यारी सी लवस्टोरी है जिसे लोग काफी पसंद करेंगे।

कंगना ने यह भी कहा कि फिल्म तनु वेड्स मनु भी जब आने वाली थी तो लोग मेरी और माधवन की जोड़ी पर भी ऐसे कमेंट कर रहे थे लेकिन फिल्म हिट हुई। और उल्टा लोग इस फिल्म के बाद मुझ पर भरोसा करने लगे और तो और उन्हें लगता है कि कंगना भी बतौर अभिनेत्री बहुत कुछ कर सकती है। मेरे लिए तो तनु वेड्स मनु मेरे करियर की अब तक की सबसे महत्वपूर्ण फिल्म है। ऐसा ही लोग फिल्म आई लव न्यू ईयर को भी देखने के बाद कहेंगे।

आपको बता दें कि 'आई लव न्यू ईयर' जो कि एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। विनय सप्रू और राधिका राव द्वारा निर्देशित 'आई लव न्यू ईयर' 26 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X