भड़कीले कपड़ों में कंगना ने डांस करने से इनकार किया
मुंबई। आने वाली फिल्म 'शूट आउट एट वडाला' से जुड़े सूत्रों की मानें तो फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता की एक डिमांड पर कंगना रानाउत ने खुद को फिल्म के प्रमोशन से अलग कर लिया है। कंगना के अनुसार डायरेक्टर संजय अभिनेत्री से सेक्सी ड्रेस में एक आइटम सांग की डिमांड कर रहे हैं जबकि फिल्म में पहले से ही तीन आइटम सांग हैं। यह आइटम सांग प्रियंका चोपड़ा, सनी लियोन और सोफी चौधरी पर फिल्माये गये हैं।
कंगना के अपसेट होने की एक और वजह बतायी जा रही है कि फिल्म मे तीन आइटम सांग हैं जिसके कारण उनकी चर्चा नहीं हो रही है। अब कंगना यह भी कह रही हैं कि फिल्म में उनका किरदार एक मराठी विधवा का है जिसके लिए आइटम सांग की कोई जरूरत ही नहीं है, यह स्क्रिप्ट में भी नहीं था और बाद में फिल्म से जोड़ा गया है। नाराज कंगना ने फिल्म प्रमोशन से खुद को अलग कर लिया है।

इस पूरे घटनाक्रम पर फिल्म की यूनिट ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है। हालांकि संजय गुप्ता के एक अन्य दोस्त का कहना है कि कंगना को यह पहले से ही पता था कि आइटम सांग इस फिल्म का हिस्सा है और वह इसके लिए पहले से ही तैयार थी लेकिन अब करने से इनकार कर रही हैं और अगर वह अब फिल्म प्रमोशन में हिस्सा नहीं ले रही है तो इसमें उनका खुद का ही नुकसान है।


Click it and Unblock the Notifications











