अवॉर्ड फंक्शन में जाना मंहगा पड़ता है- कंगना रनौत
"मैं अवॉर्ड से इसलिए मना कर रही हूं क्योंकि इतने सारे अवॉर्ड्स होते हैं लगभग 15-16 अवॉर्ड्स और हर अवॉर्ड फंक्शन में पांच से छ घंटे आपको बैठना पड़ता है। उसमें भी मेकअप के करीब 2 से ढाई घंटे मिलाकर और भी ज्यादा हो जाते हैं। ये पूरा हिसाब किताब काफी मंहगा पड़ता है।
आमिर नहीं जाते अव़ॉर्ड्स फंक्शन्स में, उन्हें लगता है हमारे अवॉर्ड्स बिकाऊ हैं।
अगर एक अवॉर्ड हो तो ठीक है लेकिन यहां तो बहुत सारे हैं। ऐसा नहीं है कि मुझे लगता है कि हमारे अवॉर्ड सही नहीं है। वो सही हैं, मुझे जब भी अवॉर्ड मिला है चाहे वो गैंग्स्टर के लिए हो या फिर फैशन के लिए।
कंगना ने आगे कहा "मुझे लगता है कि आज हर किसी को अवॉर्ड मिलता है। किसी को बेस्ट स्माइल के लिए तो किसी को बेस्ट साड़ी के लिए। तो फिर आपको लगता है कि आप वहां क्या कर रहे हैं बैठकर। सबको खुश करने के लिए यहां अवॉर्ड दिये जाते हैं। अवॉर्ड्स मेरे लिए प्राथमिकता नहीं है। मेरी प्राथमिकता मेरा काम है। कंगना रनौत जो कि इस साल की बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड की प्रबल दावेदार थीं उनके इस लिस्ट में से खुद ही हट जाने से अब आलिया भट्ट के इस अवॉर्ड की दावेदारी के ज्यादा चांसेस बढ़ गये हैं।"


Click it and Unblock the Notifications












