..................... Kangana Ranut impressed the cast of Tanu weds Manu Returns - Hindi Filmibeat

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की कास्ट कंगना से इंप्रेस

तनु वेड्स मनु फिल्म कंगना के करियर की एक महत्वपूर्ण फिल्म रही है। फिल्म में कंगना के अभिनय को देखकर हर कोई हैरान था। फिल्म कमाई के मामले में भी काफी अच्छी रही और इसी के चलते अब फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय ने फिल्म का सीक्वल तनु वेड्स मनु रिटर्न्स बनाने का फैसला किया जिसकी शूटिंग हाल ही में शुरु हुई है। इस बार फिल्म में कंगना रनौत डबल किरदार में हैं जिसमें से एक किरादर है तनु और और दूसरा किरदार है हरियाणा की एथिलीट दत्तो।

कंगना रनौत इन दोनों किरदारों के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। खबर है कि कंगना की मेहनत और उनकी बेहतरीन अदाकारी से लोग इतना ज्यादा प्रभावित हुए हैं कि वो कंगना की तारीफ करते नहीं थक रहे। हाल ही में कंगना रनौत ने फिल्म का एक हिस्सा जो कि हरियाणा में शूट होना था उसे मात्र 30 दिनों में पूरा कर लिया जबकि निर्देशक आनंद एल राय ने इस हिस्से को पूरा करने के लिए करीब दो महीने का वक्त तय किया था।

कंगना ने कई शॉट्स पहले ही टेक में परफेक्ट कर लिये जिसे देखकर बाकी की कास्ट बेहद हैरान व प्रभावित हुई। असल में हरियाणा में खराब मौसम के चलते निर्देशक को लगा था कि इस वहां शूट करना मुश्किल होगा और काफी वक्त लगेगा। कुल मिलाकर निर्देशक ने 50 दिन का शेड्यूल किया था। लेकिन कंगना के बेहतरीन काम के चलते ये हिस्सा उम्मीद से भी कम दिनों में पूरा हो गया।

कंगना ने अपने अभिनय से कास्ट को तो प्रभावित कर ही दिया है अब देखना है कि अपने फैंस को प्रभावित करने में कंगना कितना सफल होती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X