वाशिंग मशीन हैं क्या औरतें? कंगना रनौत के वीडियो से मचा बवाल, क्यों कह डाली इतनी बड़ी बात!

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत जो कि फिल्मों से ज्यादा अपनी बयानबाजी को लेकर छाई रहती हैं। अक्सर वो कुछ ना कुछ कहती हैं और इसको लेकर चर्चा होना आम बात हो जाती है। किसी भी मौके पर पर अपनी राय से सुर्खियां बटोरने से कभी नहीं चूकतीं।
इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है और उनका एक थ्रोबैक वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया है। इस दौरान वो महिलाओं के बारे में बात कर रही हैं और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि आपको जानना चाहिए। वो माइक पर कहती हुईं दिख रही हैं कि, 'क्या महिला एक वॉशिंग मशीन है जिसका उपयोग किया जाता है।'
इसके बाद उनका ये वीडियो चर्चा का केंद्र है। इस दौरान कंगना रनौत महिलाओं के रिश्ते को लेकर बात कर रही थीं और उन्होने कहा कि, "सहमति से बने रिश्ते में, हमेशा ऐसा क्यों होता है कि महिला को इस्तेमाल किया जाता है और पुरुष को मजा आता है?
वह कैसे काम करता है? क्या औरत कोई वॉशिंग मशीन है जिसका इस्तेमाल किया जाता है? इसके बारे में क्या है? अगर यह सहमति से बना संबंध था तो जाहिर है कि अगर पुरुष को मजा आया तो महिला को भी मजा आया।"
इसके बाद इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है और लोग कमेंट्स सेक्शन में कंगना रनौत की काफी तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कंगना रनौत काफी मुखर हैं और कई बार वो सही बातें बोलती हुईं नजर आती हैं।
एक यूजर ने लिखा था, ''जो कंगना ने कहा वो सच है।'' एक का कहना था, ''महिला कंगना रनौत की तरह स्वतंत्र बोलने वाली होनी चाहिए।'' एक का कहना था, ''कंगना रनौत बहादुरी का चेहरा है।'' इस तरह से लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications