'कम उम्र में ऐसे सीन्स करवा लिए..' कंगना रनौत की मां ने बोल्ड सीन देख इंड्स्ट्री पर उठाए थे सवाल?
Kangana Ranaut on Kissing Scene: कंगना रनौत इस वक्त किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो अपनी फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस काम करती हैं और किसी एक्टर के अपोजिट सिर्फ रोमांस करना पसंद नहीं करतीं।

लेकिन शुरुआत से ऐसा नहीं था और इस वक्त अपने करियर की को लेकर उन्होंने कुछ खुलासे किए हैं। कंगना ने बताया कि कैसे उनकी फिल्म गैंगस्टर के सीन्स देखकर मां बाप खुश नहीं हुए थे।
मां बाप शुरु से जानते थे कि कुछ वक्त तक इंडस्ट्री में अंडरवर्ल्ड का कंट्रोल रहा है और ये वैसी इंडस्ट्री नहीं है जैसी बाहर से नजर आती है। कंगना रनौत से गैंगस्टर में कई इंटीमेट सीन्स करवाए गए थे जिसको देखने के बाद मां का रिएक्शन उनको आज भी याद है। उस वक्त कंगना रनौत की उम्र 18-19 रही होगी क्योंकि फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी।
कम उम्र में ऐसे सीन्स करवा लिए?
कंगना रनौत का कहना था कि गैंगस्टर के सीन्स देखकर मां काफी हैरान थी क्योंकि उस वक्त मेरी उम्र काफी कम थी। मां ने ये सीन्स देखे और कहा, ''नहीं हमारी समझ में थोड़ा ये है कि आप छोटे भी हो, कम उम्र के भी हो... इस तरह से सीन आप से करवा लीजिए।'' पिता भी इस तरह के काम से खुश नहीं थे लेकिन उनको यकीन था कि कंगना एक वक्त में खुद सबकुछ ठीक कर लेगी। कंगना रनौत ने ये खुलासा हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान किया है। काफी जल्दी वो फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का हिस्सा बनेंगी जो कि बनकर तैयार हो चुकी है। इस फिल्म को लेकर कंगना रनौत लगातार प्रमोशन कर रही हैं। देखने वाली बात होगी कि कंगना रनौत इस फिल्म से वापसी करती हैं या नहीं।
सांसद हैं कंगना
कंगना रनौत अब सिर्फ बॉलीवुड अदाकारा नहीं हैं बल्कि एक सांसद भी हैं। जी हां, बीजेपी से इस बार उन्होंने चुनाव लड़ा था और हिमांचल प्रदेश की एक सीट जीती थी। राजनीति और फिल्मी करियर दोनों को एक साथ लेकर चल रहीं कंगना रनौत की फैंस तारीफें करते हैं। वो बेबाक हैं और पार्लियामेंट में भी अपनी राय खुलकर रखती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
