Kangana Ranaut: मनोरंजन इंडस्ट्री में 17 साल पूरे करने पर कंगना रनौत ने लिखा भावुक पोस्ट, पुराने दिनों को किया

Kangana Ranaut: हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री कंगना रनौत, जो कि हमेशा अपने बयानों, अपने दमदार अंदाज और अपने हुनर के लिए जानी जाती हैं उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 17 साल पूरे कर लिए हैं। मानों ना मानो पर कंगना की पहचान उनकी मेहनत और उनकी सफलता की एक शानदार कहानी है, खैर इस इंडस्ट्री में इतने साल पूरे करने पर कंगना ने एक भावुक नोट साझा किया है।
सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहने वाली कंगना रनौत ने इंडस्ट्री में 17 पूरे होने पर डायरेक्टर अनुराग बासु के साथ अपनी पुरानी यादें शेयर की हैं।
अनुराग बासु के साथ एक पिक्चर शेयर करते हुए कंगना ने बताया कि कैसे अनुराग लाइफ इन मेट्रो की शूटिंग के दौरान उन्हें इंस्ट्रक्शन दिया करते थे।
दरअसल ये तस्वीर लाइफ इन ए मेट्रो के सेट की है। इस फिल्म के जरिए कंगना को अनुराग ने मौका दिया था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने शानदार कैप्शन भी दिया है।
इस इंस्टा स्टोरी में कंगना ने अनुराग वासु को टैग करते हुए लिखा, '17 साल पहले 28 अप्रैल 2006 को मुझे लॉन्च करने वाले इस पागल जीनियस अनुराग वासु को धन्यवाद, ये मेट्रो सेट (2006) में उनकी और मेरी एक तस्वीर है, इस तरह उन्होंने मुझे ट्रेनिंग दी.... 'तू चुप कर' ट्रेनिंग के दौरान उनका फेवरेट डायलॉग है... हा हा आई लव यू अनु... हर चीज के लिए धन्यवाद।
उन्होंने ये भी कहा, "मुझे बताया गया था कि अभिनेत्रियों की 4-5 साल की शेल्फ लाइफ होती है... खैर, मैंने कल फिल्म के 17 साल पूरे कर लिए हैं...'। जैसे ही कंगना ने यह पोस्ट साझा किया फैंस ने उन पर जमकर प्यार लुटाना शुरु कर दिया।
गौरतलब है कि कंगना एक एकलौती ऐसी अभिनेत्री है इस बॉलीवुड की जो किसी से भी नहीं डरती हैं और हमेशा ही दिल खोलकर अपनी बात रखती हैं साथ ही जिसके लिए जो कहना चाहती हैं सोशल मीडिया पर खुलकर कहती हैं।
आपको बता दें, लाइफ इन ए मेट्रो को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में कंगना के अलावा धर्मेंद्र, नफीसा अली, शिल्पा शेट्टी, के के मेनन, शाइनी आहूजा, इरफान खान, कोंकणा सेनशर्मा और शरमन जोशी भी अहम किरदार में नजर आए थे।


Click it and Unblock the Notifications
