धर्म गुरू को लेकर ये क्या बोल गईं कंगना रनौत, मन किया गले लगा लूँ लेकिन फिर याद आया तुम तो गुरू...

Kangana Ranaut Dhirendra Krishna Shastri: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों पूरी तरह से भगवान श्री राम के रंग में डूबी हुई हैं। अयोध्या में कंगना रनौत का एक अलग ही रंग देखने को मिल रहा है। कभी मंदिर की साफ सफाई करते हैं तो कभी जय श्री राम के नारे लगाते तो कभी धर्म गुरुओं के कदमों में बैठकर पौराणिक कथाएं सुनते अभिनेत्री की तमाम तस्वीरें और वीडियो सामने आईं।
वहीं अब कंगना का एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में कंगना रनौत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कदमों के सामने जमीन पर बैठी दिखाई दे रही हैं। जहां धर्म गुरू एक टक कंगना को निहार रहे हैं तो वहीं कंगना कैमरे की ओर देखते हुए हंस रही हैं। इस तस्वीर को कंगना ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए दिलचस्प कैप्शन दिया है।
उन्होंने बागेश्वर धाम सरकार के बारे में इंस्टाग्राम पर लिखा, "पहली बार अपनी उम्र से छोटे गुरुजी से मिली, मुझसे लगभग 10 वर्ष छोटे हैं, मन किया कि छोटे भाई की तरह गले लगा लूँ, लेकिन फिर याद आया कि कोई उम्र से नहीं बल्कि अपने कर्मों से गुरु होता है। गुरुजी के चरण स्पर्श किए और आशीर्वाद लिया, जय बजरंग बली।"
कंगना रनौत ने अन्य साधु-संतों के साथ मिलने की तस्वीरें भी साझा कीं। वो प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले ही अयोध्या पहुँच गई थीं। वो अपनी बहन के साथ अयोध्या पहुँची हैं। यहाँ उन्होंने का (21 जनवरी, 2023) को अयोध्या के मंदिर में सफाई करने पहुँची थी।


Click it and Unblock the Notifications
