Tejas- कंगना रनौत बनेंगी एयरफोर्स पायलट- अगली फिल्म में सबसे बड़ा धमाका
आज कंगना रनौत की फिल्म पंगा रिलीज हो गई है और इस फिल्म के शानदार रिव्यू आ रहे हैँ। इस समय फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है और फिल्म वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर से क्लैश कर रही है। लेकिन इस बीच कंगना रनौत की फिल्म को लेकर एक और खबर आ रही है जो कि शानदार है। हम बात कर रहे हैं कंगना रनौत की अगली फिल्म की जिसमे वो एयरफोर्स पायलट बनने वाली हैं।
दरअसल इस फिल्म का नाम तेजस है और कुछ समय पहले खबर आई थी इससे कंगना रनौत का पत्ता कट गया है। ये फिल्म रॉनी स्क्रूवाला की है और हाल ही में कंगना रनौत ने खुद ही इस राज से पर्दा उठाया है कि वो इस फिल्म का हिस्सा हैं।

मुंबई मिरर से बात करते हुए कंगना ने खुलासा किया था कि वो इस फिल्म को कर रही हैं और उनको बचपन से ही एयरफोर्स से काफी ज्यादा लगाव रहा है।
उन्होने कहा कि मुझे ये भी दिखाना है कि आर्म्ड फोर्स में आरतों का कितना ज्यादा योगदान रहता है। इसके लिए कंगना रनौत प्रोफेशनल ट्रेलर से ट्रेनिंग लेंगी। फिलहाल आपको बताते हैं कंगना रनौत के कुछ शानदार किरदारों के बारे में...


Click it and Unblock the Notifications