कंगना की अगली उड़ान जम्मू की...BSF जवानों से करेंगी मुलाकात
क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द जम्मू जाकर बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों से मुलाकात करेंगी।
कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म रंगून के प्रमोशन में जी जान से जुटी हुई हैं। ये फिल्म 1940 के समय की है जिसमें कंगना एक आर्मी ऑफिसर के प्यार में पड़ जाएंगी। इसमें आर्मी ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं शाहिद कपूर। अब क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द जम्मू जाकर बॉर्डर पर बीएसएफ जवानों से मुलाकात करेंगी।

सूत्रों ने बताया कि 40 के दशक में एक्ट्रेसेस आर्मी बॉर्डर पर जाकर जवानों से मुलाकात किया करती थीं। इसी क्रम में रंगून फिल्म के लिए कंगना जम्मू जाकर बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों से मुलाकात करेंगी।
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित रह चुके फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज की फिल्म 1940 की पृष्ठभूमि पर बनी है। इसमें आजादी के संघर्ष को दिखाया गया है।
फिल्म के डायरेक्टर विशाल ने कहा था ये फिल्म उस समय के किसी भी व्यक्ति की जिंदगी पर आधारित नहीं है। रंगून दूसरे विश्वयुद्ध के समय के दौरान का एक लव ट्राइएंगल है।
कैसी है अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 2.. इस सुपरस्टार ने दिया REACTION
इस फिल्म में कंगना रनौत जूलिया की भूमिका में हैं और सैफ एक फिल्मकार हैं। वहीं शाहिद कपूर सैनिक की भूमिका में हैं जिसका नाम नवाब मलिक है। ये फिल्म 24 फरवरी को रिलीज़ होगी।


Click it and Unblock the Notifications