फिल्मों से राजनीति में कदम रखेंगी कंगना रनौत? एक्ट्रेस ने दिया जवाब, बताया कब लेंगी एंट्री

कंगना रनौत अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'थलाइवी' के लिए खूब तारीफें बटोर रही हैं। फिल्म भले ही गिनी चुनी थियेटरों में ही रिलीज हो पाई है, लेकिन कंगना के अभिनय को लगातार सराहा जा रहा है। फिल्म में कंगना ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का रोल निभाया है।

हाल ही में दिल्ली में 'थलाइवी' के इवेंट के दौरान जब कंगना रनौत से सवाल किया गया कि क्या जयललिता की तरह वो भी फिल्मों से कभी राजनीति में कदम रखना चाहेंगी? इस पर अभिनेत्री ने दिलचस्प जवाब दिया है।

Kangana Ranaut will join politics

कंगना रनौत ने कहा, "मैं एक राष्ट्रवादी हूं और मैं देश के लिए बोलती हूं। ऐसा इसलिए नहीं, क्योंकि मैं एक राजनेता हूं बल्कि इसलिए बोलती हूं क्योंकि मैं जिम्मेदार नागरिक हूं। जहां तक राजनीति में प्रवेश करने का सवाल है। इसके लिए मुझे जनता का ढे़र सारा प्यार और समर्थन चाहिए। फिलहाल मैं एक एक्ट्रेस बनकर खुश हूं। लेकिन अगर कल लोग मुझे पसंद करते हैं और मेरा समर्थन करते हैं, तो निश्चित रूप से मैं राजनीति में आना चाहूंगी।"

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "नेता बनना मेरे हाथ में नहीं है। लोगों के समर्थन के बिना आप पंचायत चुनाव भी नहीं करा सकते हैं। अगर राजनीति में आई तो इसलिए होगा क्योंकि लोग मुझे चाहते हैं, या फिर मेरे पास वह क्षमता है।"

कंगना आगे कहती है, "इस फिल्म में काम करने के बाद राजनीति और राजनेताओं को लेकर मेरी धारणा बदल गई है। राजनीति के बारे में मेरी सोच काफी पुराने ख्यालात वाली थी, लेकिन फिल्म में काम करने के बाद मेरी सोच बदल गई है। फिल्म में काम करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि राजनीति बिल्कुल भी आसान नहीं। इसमें कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।"

राजनीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा, "राजनीति शतरंज खेलने के समान है। आपके दोस्त आपके दुश्मन बन जाते हैं, आपकी जान को खतरा है। यह सब समझे बिना, हम एक सफल डॉक्टर या अभिनेता की तुलना में राजनेताओं को अधिक कठोरता से आंकते हैं। हम भूल जाते हैं कि उन्होंने एक निश्चित स्थिति तक पहुंचने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X