..................... Kangana Ranaut will be seen in a double role in the sequel to 'Tanu Weds Manu' - Hindi Filmibeat

तनु वेड्स मनु के सीक्वेल में कंगना का डबल रोल

एक बार फिर से सेक्सी कंगना रनाउत..चर्चा में है। उनकी सुपरहिट फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का पार्ट 2 बनने जा रहा है जिसमें वह डबल रोल करने जा रही है। फिल्म के सीक्वेल में कंगना और आर माधवन की ही जोड़ी है। फिल्म में कंगना और माधवन पति-पत्नी के रूप में होंगे और फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां से फिल्म का पहला पार्ट खत्म हुआ था।

'तनु वेड्स मनु' को अपना फिल्मी करियर का टर्निंग प्वाइंट मानने वाली कंगना ने कुछ दिनों पहले कहा था कि तनु वेड्स मनु के बाद लोग मुझ पर भरोसा करने लगे हैं। उन्हें लगता है कि कंगना भी बतौर अभिनेत्री बहुत कुछ कर सकती है। कंगना के आत्मविश्वास को बढ़ाने में 'तनु वेड्स मनु'का बहुत बड़ा हाथ है।

गौरतलब है कि साल 2011 में आयी फिल्म तनु वेड्स मनु में कंगना ने एक झल्ली लड़की का किरदार निभाया था, कंगना रनाउत का किरदार लोगों को काफी पसंद आया था जिसे कंगना भी अपने फिल्मी करियर का सबसे महत्वपूर्ण किरदार मानती हैं।

कंगना के साथ फिल्म में आर माधवन और जिम्मी शेरगिल भी थे। फिल्म की कहानी में कंगना एक सिरफिरी, बिंदास लड़की थी जो कि माफिया जिमी शेरगिल से प्यार करती है लेकिन उसे प्यार और रिश्तों की वैल्यू तब समझ में आती है जब आर माधवन एक एनआरआई के रूप में उनकी लाइफ में आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X