अधिकारी जैसा दिखना है तो पहने कंगना रनौत की ये साड़ी, अमित शाह संग मीटिंग में छा गया कंगना का लुक

Kangana Ranaut Saree: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की वाइव्स ही बॉसी है और उनके ऊपर उनका सादगी भरा फैशन स्टेटमेंट गजब कर जाता है। फैंस के बीच कंगना रनौत का सिग्नेचर साड़ी लुक काफी पॉप्युलर है। कई बार हीरोइनों और एक्ट्रेस के फैंस उनका लुक कॉपी करते दिखाई देते हैं। वहीं अब एक बार फिर से कंगना ना लुक चर्चाओं में आ गया है। दरअसल हाल ही में कंगना रनौत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मीटिंग करने के लिए पहुंची थीं। दरअसल कंगना रनौत ने हिमाचल में बारिश से आई आफत का मुद्दा उठाया।
कंगनौ रनौत ने अपनी इस मीटिंग की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। उन्होंने मुलाकात की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ''आज नई दिल्ली में माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मंडी लोकसभा में हाल ही में आई भयंकर प्राकृतिक आपदा की विस्तृत जानकारी साझा की।''
कंगना रनौत ने कहा, ''मंत्री ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि सभी प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और शीघ्र पुनर्वास प्रदान किया जाएगा। केंद्र सरकार इस संकट की घड़ी में हिमाचल के साथ मजबूती से खड़ी है।''
बता दें कि पिछले महीने के आखिरी में मंडी में भारी बारिश से आई आपदा ने तबाही मचाई थी। कई घर तबाह हो गए, कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान कंगना रनौत को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। कंगना आपदा के बाद कई दिनों तक प्रभावित क्षेत्रों में नहीं पहुंचीं।
इसको लेकर जब पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमलोगों की चिंता है, लेकिन जिनको आपदा की चिंता नहीं है, मैं उनपर टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।
इसके बाद कंगना रनौत ने एक्स पोस्ट में सफाई दी। उन्होंने 4 जुलाई को कहा, ''हिमाचल में लगभग हर साल बाढ़ से होने वाली तबाही को देखना दिल दहला देने वाला है। मैंने सेराज और मंडी के अन्य इलाकों में बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचने की कोशिश की, लेकिन विपक्ष के सम्मानित नेता जयराम ठाकुर ने सलाह दी कि जब तक संपर्क और प्रभावित इलाकों तक पहुंच बहाल नहीं हो जाती, तब तक इंतजार करें। आज मंडी डीसी ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। इस पर अधिकारियों की मंजूरी का इंतजार है, जल्द से जल्द वहां पहुंचूंगी धन्यवाद।'' इसके बाद कंगना कई दिनों तक क्षेत्र में रहीं और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।


Click it and Unblock the Notifications