कंगना रनौत के घर नवरात्रि में आया अश्वत्थामा, डिलिवरी के बाद नवजात बच्चे संग साथ शेयर की ऐसी-ऐसी तस्वीरें

Kangana Ranaut Becomes Bua: नवरात्र के मौके पर कंगना रनौत के घर में खुशियां आई हैं। कंगना बुआ बन हई हैं, जिसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को साथ साझा की। घर के चिराग को गोद में लेकर वह अपने आंसू भी नहीं रोक पाई और भावुक हो गईं। इसके साथ ही कंगना ने अपने भैया भाभी को भी बधाईयां देते हुए उनका शुक्रिया किया है।
कंगना रनौत की भाभी ऋतु रनौत ने बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर कंगना ने एक के बाद एक 5 तस्वीरों के साथ घर के नए मेहमान के चेहरा और नाम भी अपने फैंस के साथ साझा किया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में कंगना अपनी मां आशा रनौत, बहन रंगोली और भाई अक्षत नजर आ रहे हैं, जो रनौत परिवार के चिराग को गोद में उठाकर काफी खुश हैं।
इंस्टाग्राम पर कंगना ने इन तस्वीरों के साथ एक लिखा- 'आज इस सौभाग्यपूर्ण दिन पर हमारे परिवार को संतान प्राप्ति हुई है, "मेरे भाई अक्षत रनौत और उनकी धर्मपत्नी ऋतु रनौत को सौभाग्य से पुत्र प्राप्ति हुई है। इस तेजस्वी एवं मन मोह लेने वाले बालक का नाम हमने अश्वथामा रणौत रखा है। आप सब हमारे परिवार के नये सदस्य को आशीर्वाद दें। हम अपनी असीम प्रसन्नता आप सबके साथ बांटते हैं।"
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे नन्हें मेहमान को गोद में लेकर कंगना भावुक हो रही हैं। तस्वीरों पर फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं साथ नन्हें मेहमान का आशीर्वाद दे रहे हैं। वहीं, रंगोली भी इस दौरान भावुक नजर आ रही हैं।
बच्चे के साथ ही उन्होंने अपनी भाभी के लिए भी एक पोस्ट लिखा है। अस्पताल से भाभी के साथ नन्हें मेहमान की तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- 'मेरी प्यारी ऋतु रनौत तुम्हें एक हंसती-खिलखिलाती लड़की से एक उत्कृष्ट महिला और अब एक सौम्य मां में परिवर्तित होते देखना सुखद रहा। तुम्हारे और अक्षत के जीवन के इस गौरवशाली अध्याय के लिए मेरा ढे़र सारा प्यार और आशीर्वाद। इन तस्वीरों को वर्णन मैं कभी भी शब्दों में नहीं कर सकती। हमेशा प्यार और आशीर्वाद।'


Click it and Unblock the Notifications