'टीकू वेड्स शेरू'- कंगना रनौत की फिल्म में काम करेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कहा, 'हमें हमारा शेर मिल गया'

कंगना रनौत ने साल 2020 में अपने प्रोडक्शन हाउस 'मणिकर्णिका फिल्म्स' की शुरुआत की है। अपने बैनर तले बन रही पहली फिल्म 'टीकू वेड्स शेरू' के लिए कंगना ने दमदार अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लॉक कर लिया है। बीते दिन कंगना ने इस खबर की घोषणा की है और टीम में नवाज का स्वागत किया है। जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरु होने वाली है।

लंबे समय से कंगना और नवाज के जुड़ने की अफवाहें चल रही थीं, अब इस खबर पर मुहर लग चुका है। हालांकि अभी ये कंफर्म नहीं है कि इस फिल्म में नवाज के साथ कंगना होंगी या कोई और अभिनेत्री।

Kangana Ranaut- Nawazuddin Siddiqui

कंगना के प्रोडक्‍शन हाउस मणिकर्णिका फिल्‍म्‍स ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट शेयर करते हुए लिखा, "हमारी जेनरेशन के बेस्‍ट एक्‍टर ने टीकू वेड्स शेरू की टीम को जॉइन किया है। हम अपने शेर को पाकर सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। जल्‍द ही शूटिंग शुरू होगी।"

वहीं, कंगना ने भी एक पोस्ट डालकर नवाज का टीम में स्वागत किया है। बता दें, यह कंगना का यह पहला डिजिटल प्रोजेक्ट है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना इस फिल्म के लिए पहले इरफान खान को साइन करने वाली थीं, लेकिन अभिनेता के निधन के बाद कंगना की तलाश नवाज पर जाकर खत्म हुई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X