मैंने सुलतान छोड़ी थी तो मुझे धमकी मिली थी, सुशांत के साथ भी यही हुआ - कंगना रनौत
कंगना ने सुशांत सिंह राजपूत का साथ देते हुए उनकी मौत का सच जानने की एक मुहिम चला दी है। इस बारे में बात करते हुए कंगना ने एक इंटरव्यू में कहा - मैं जानती हूं कि सुशांत और आदित्य चोपड़ा के बीच बहुत ही बड़ा झगड़ा हुआ था।
यशराज फिल्म्स के साथ अपने एक्सपीरियंस बांटते हुए कंगना का कहना है कि जब मैंने आदित्य चोपड़ा की सुलतान रिजेक्ट की थी तो उन्होंने धमकी दी थी कि वो मेरे साथ कभी काम नहीं करेंगे। तब से ये पूरी इंडस्ट्री मेरे खिलाफ गैंग बनाकर काम करने लगी।

मैं कितनी बार खुद को अकेला और हारा हुआ महसूस करती थी। इन लोगों के पास इतनी पावर कैसे है ये कहनी कि वो किसी के साथ कभी काम नहीं करेंगे। ये आपकी मर्ज़ी है कि आप किसके साथ काम करते हैं और किस के साथ नहीं। लेकिन आप इसे अनाउंस करके पूरी दुनिया को उस व्यक्ति के खिलाफ कैसे कर सकते हैं?
कंगना का कहना है कि अब पानी सर से ऊपर जा चुका है। इन लोगों से सवाल पूछे जाने चाहिए। इनके हाथ खून से रंगे हुए हैं। इन्हें जवाब देना चाहिए। मैं किसी भी हद तक जाऊंगी इन लोगों को एक्सपोज़ करने के लिए।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications
