कंगना रनौत को ऋतिक रोशन का नाम लेकर चिढ़ाया तो मिला ये जवाब, वीडियो हो रहा है वायरल!

Kangana Ranaut Hrithik roshan

Kangana Ranaut on Hrithik Roshan- कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो बेबाक हैं और लोग उनके सामने काफी सोच समझकर बात करते हैं। सभी जानते हैं कि उनका एक पास्ट है और वो किसी वक्त एक सुपरस्टार को डेट करती थीं।

इसका खुलासा खुद ही कंगना रनौत ने कई बार किया है। लेकिन इस वक्त कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत की टांग खींची गई है और जानबूझकर ऋतिक रोशन का नाम लिया गया। इसके बाद कंगना का रिएक्शन मजेदार था।

कंगना रनौत का रिएक्शन

इस दौरान कंगना रनौत शुभांकर मिश्रा से बात कर रही थीं। वो अपनी पसंदीदा फिल्मों और कोस्टार के बारे में बात कर रही थीं। शुभांकर मिश्रा ने 3 इडियट्स की तारीफ करते हुए कहा कि इस फिल्म में आर माधवन के किरदार ने उनकी लाइफ बदल दी वरना वो भी इस वक्त मैकेनिकल इंजीनियर होते।

शुभांकर ने कहा, ''लड़कों को दो फिल्म जरूर देखनी चाहिए। पहली जब कुछ ना बने हो तो 3 इडियट्स और जब पैसे कमा लो तो जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, ओह माय गॉड ऋतिक रोशन।'' इसके बाद कंगना मुस्कुराने लगीं और बोलीं, ''बहुत विट्टी हो यार। बहुत ज्यादा, हद से ज्यादा। इसको एडिट मत करना।'' शुभांकर बोले- ''मैं नहीं काटूंगा। वो अच्छा एक्टर हैं वैसे।''

लोगों के कमेंट्स

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''मैं इंटरव्यूवर के लिए डरा हुआ था।'' एक ने लिखा, ''मुझे पसंद है कि कंगना ईमानदार हैं। सीधा निशानेबाज।''

एक लिखा, ''इसको कहते हैं टैलेंट, भाई को कहां से घुमाया कहां ले कर आने के लिए।'' एक ने लिखा, ''ऋतिक का नाम नहीं लिया तो इनका इंटरव्यू कौन देखेगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..

Read more about: kangana ranaut hrithik roshan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X