बचपन में यौन उत्पीड़न का शिकार हुईं थीं कंगना रनौत, धाकड़ अभिनेत्री का चौकाने वाला खुलासा!
कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप को लेकर काफी चर्चा है और इसको उम्मीद से ज्यादा पसंद किया जा रहा है। लोगों को लगा था कि शायद ये शो नहीं चलेगा लेकिन इसने अच्छी खासी उपलब्धि हासिल की है। इसके कंटेंट की अगर बात करें तो इसने दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखने में कामयाबी हासिल की है। ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीमिंग शुरू होने के बाद शो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।
थलाइवी अभिनेता के कड़े फैसलों से लेकर प्रतियोगिता के चौंकाने वाले खुलासे तक, रियलिटी शो की दिलचस्प सामग्री को देश भर के प्रशंसकों द्वारा पसंद किया जा रहा है।

हाल ही में रियलिटी शो के रविवार के एपिसोड में शो के एक कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी ने खुलासा किया कि उनका यौन शोषण किया गया था। जैसा कि मुनव्वर ने अपने अप्रिय अनुभव को साझा किया,

सबसे काले अध्यायों में से एक पर एक खुलासा किया,
लॉक अप होस्ट कंगना रनौत ने भी अपने जीवन के सबसे काले अध्यायों में से एक पर एक खुलासा किया, उन्होने बताया कि वह अपने जीवन में इसी तरह के दौर से गुजर चुकी हैं जो कि वो बताने तक में डर जाती हैं।

कंगना ने बताया
कंगना रनौत के मुताबिक बचपन में उनका यौन शोषण हुआ था और ये काफी बुरा था। कंगना ने बताया कि.. ''मैं छह साल की थी और जब तक मैं 11 साल की नहीं हो गई, तब तक कई सालों तक मेरा यौन शोषण किया गया।

आगे क्या बोलीं कंगना
वे मेरे रिश्तेदार थे, यह 4-5 साल तक चला। मुझे उस समय समझ में नहीं आया होगा। यह करीबी परिवार था। यह 3-4 साल तक चला और एक बार यह चरम पर पहुंच गया और तब उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें इसे रोकना चाहिए।"

बयान काफी चर्चा में है
कंगना रनौत के इस खुलासे के बाद उनका बयान काफी चर्चा में है और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैँ। सभी जानते हैं कि कंगना रनौत काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं और उनके बयान भी खबरों का हिस्सा रहते हैं।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत धाकड़ को लेकर चर्चा में चल रही हैं और इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फैंस काफी समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। कंगना ने फिल्म में ताबड़तोड़ एक्शन किया है।


Click it and Unblock the Notifications