..................... Kangana Ranaut WAQF Amendment Bill voting photos Kangana Ranaut shares late night parliament working inside photo - Hindi Filmibeat

#WAQFAmendmentBill: आधी रात संसद भवन में क्या हुआ, कंगना रनौत ने दिखाई वोटिंग की इनसाइड तस्वीर

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Parliament: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) बॉलीवुड और एक्टिंग में रौला काटने के बाद अब राजनीति भी पूरी निष्ठा से कर रही हैं। कंगना रनौत फिल्मी करियर और राजनीति में बेहद ही शानदार तरीके से बैलेंस मेंटेन कर रही हैं। अब हाल ही में हिमाचल प्रदेश के मंडी की बीजेपी सांसद कंगना (Kangana Ranaut BJP) ने देर रात संसद भवन तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है।

देर रात तक चली संसद

वक्फ बिल को लेकर लोक सभा ने करीब 12 घंटे चर्चा हुई जिसके बाद इसे देर रात पारित किया गया। इसके बाद आज इसे राज्यसभा में पेश किया जाना है। ऐसे में वक्फ बिल पर चर्चे और इसे पारित करने के लिए सांसद देर रात तक कार्यशील रही। साढ़े 12 तक इस बिल पर चर्चा होती रही। इस बिल की वोटिंग की एक तस्वीर कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के साथ शेयर की है।

कंगना रनौत ने शेयर की तस्वीरें

इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने #parliamentdayandnight लिखा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी एक और शानदार तस्वीर फैंस के दिखाई है। इस तस्वीर में कंगना संसद में जाती दिखाई दे रही हैं। कॉटन की साड़ी और लऊई वुतोन का पर्स लिए साथ ही आंखो पर काला चश्मा लगाए कंगना का राजनैतिक स्वैग देखना लायक है।

वक्फ बिल को लेकर हंगामा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पेश होने के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा भी किया। विपक्षी दलों ने इसे अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करार दिया। वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 लोकसभा में पारित हुआ। विधेयक के पक्ष में 288 वोट, विधेयक के खिलाफ 232 वोट पड़े।

वक्फ बिल लाने का सरकार का उद्देश्य क्या है?

8 अगस्त, 2024 को लोकसभा में दो बिल, वक़्फ़ (संशोधन) बिल, 2024 और मुसलमान वक़्फ़ (निरसन) बिल, 2024 पेश किए गए। इनका मकसद वक्फ बोर्ड के काम को सुव्यवस्थित और वक्फ की प्रॉपर्टीज का बेहतर मैनेजमेंट करना है। वक्फ (संशोधन) बिल, 2024 का मकसद वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन करना है, ताकि वक्फ संपत्तियों के रेगुलेशन और मैनेजमेंट में आने वाली समस्याओं और चुनौतियों का समाधान किया जा सके। संशोधन विधेयक का उद्देश्य देश में वक्फ संपत्तियों के मैनेजमेंट में सुधार करना है। इसका मकसद पिछले कानून की खामियों को दूर करना और अधिनियम का नाम बदलने जैसे बदलाव करके वक्फ बोर्डों की कार्यकुशलता को बेहतर करना भी है।

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X