सलमान खान से 'मेंटल' का खिताब वापस चाहती हैं ये सुपरस्टार एक्ट्रेस
कंगना रनौत फिलहाल मणिकर्णिका की शूटिंग में व्यस्त हैं। मणिकर्णिका की शूटिंग के बाद कंगना रनौत शैलेष आर सिंह की थ्रिलर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। हालांकि एक लीडिंग अखबार की मानें टीम को एक छोटी सी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल कंगना रनौत फिल्म का नाम मेंटल रखना चाहती हैं लेकिन सलमान खान ने पहले से ही ये टाइटल रजिस्टर कर रखा है।खबरों की मानें तो 'कंगना और शैलेष दोनों ही फिल्म का नाम मेंटल रखना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि ये नाम उनकी फिल्म के साथ परफेक्ट लगेगा लेकिन जब उन्होंने IMPPA के पास नाम रजिस्टर करने के लिए लिए भेजा तो पता चला कि ये नाम पहले से सलमान खान ने रजिस्टर कर रखा है।

IMPPA ने उन्हें कहा है कि अगर वो मेंटल टाइटल चाहती हैं तो उन्हें सलमान खान से बात करनी होगी। आपको बता दें कि सलमान खान ने ट्यूबलाइट का नाम पहले मेंटल रखा था और इसी नाम से फिल्म रजिस्टर भी करवाया था लेकिन बाद में उन्होंने इसे बदलकर ट्यूबलाइट रख दिया था।
हालांकि देखा जाए तो सलमान खान फिलहाल ऐसा कोई भी फिल्म नहीं कर रहे हैं जिसकी नाम मेंटल रखा जा सकता है इसलिए हो सकता है सलमान खान आसानी से ये टाइटल रखने की इजाजत कंगना रनौत को दे दें।


Click it and Unblock the Notifications