कंगना रनौत ने शादी की जताई इच्छा, बोलीं- लोगों ने बदनाम कर दिया है मेरे होने वाले सास-ससुर ही भाग गए...

Kangana Ranaut will marry a Politician or Actor: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर जमकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की फिल्म को लेकर जमकर विवाद छिड़ा हुआ है। कंगना को जान से मारने की भी धमकियां मिल रही हैं, लेकिन फिर भी कंगना अपनी फिल्म का प्रचार कर रही हैं। उनकी फिल्म के प्रचार प्रसार के बीच उनकी शादी का जिक्र भी हुआ। हर सवाल की तरह इस सवाल पर भी कंगना रनौत ने बेबाकी से जवाब दिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें शादी करने में किन-किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
शादी करना चाहती हैं कंगना
इंडिया टीवी के शो आपकी आदालत में कंगना रनौत ने अपनी शादी पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि उनके आसपास इतना निगेटिव पीआर हो रहा है जिसका असर उनकी शादी पर पड़ रहा है। दरअसल शो में पूछा गया कि शादी को लेकर आपके क्या विचार हैं राजनेता से करेंगी या एक्टर से करेंगी ? इस सवाल का जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि अब इस बारे में मैं क्या ही कहूं। देखिए शादी को लेकर मेरे अच्छे ख्याल हैं।
मेरे होने वाले सास-ससुर भाग गए
कंगना कहती हैं कि हर किसी को साथी की जरूरत होती है। मुझे लगता है कि बच्चे होने चाहिए, लेकिन लोगों ने इतना बदनाम कर दिया है कि मेरी शादी नहीं होने देते। मुझ पर इतने कोर्ट केस हो चुके हैं। मेरी शादी की जब भी बात आगे बढ़ती है तब पुलिस घर पर आ जाती है। उठा के ले जाती है समन आ जाते हैं। एक बार तो मेरे होने वाले सास-ससुर घर आए थे और तभी समन आ गया फिर वो भाग गए। यह सभी साइड इफेक्ट हैं इसके बाद कंगना कहती हैं कि ये सब एक मजाक है।


Click it and Unblock the Notifications