कंगना रनौत भोले बाबा के दर्शन के लिए पहुंची रामेश्वरम धाम, देखिए तस्वीरें
कंगना रनौत काफी धार्मिक हैं और ये बात आए दिन उनके काम में दिख जाती हैं। जहां मणिकर्णिका शुरू करने से पहले उन्होंने वाराणसी के घाटों में डुबकी लगाई थी वहीं रंगोली की आने वाली बेटी का नाम उन्होंने अभी से गंगा रख दिया है।
अब शिवरात्रि के त्योहार से पहले, कंगना रनौत, भोले बाबा के दर्शन करने रामेश्वरम धाम पहुंची। उनकी तस्वीरें देखकर आप भी उन्हें और उनकी धार्मिक प्रवृत्ति को निहारते रह जाएंगे।

रामेश्वरम धाम, चार धामों में से एक है और कहा जाता है कि यहां कि शिवलिंग को भगवान श्रीराम ने खुद स्थापित किया था। दरअसल, जब राम, सीता माता को लंका से छुड़ा कर लाए तो उन्होंने यहां शिव की अर्चना की।
भगवान श्रीराम ने शिव जी से उनके सबसे बड़े भक्त रावण के वध की माफी मांगी। और तभी से ये धाम काफी मशहूर है। रामेश्वरम में पूजा करने के बाद कंगना, पूर्व राष्ट्रपति कलाम सर के स्मारक भी पहुंची। देखिए उनकी तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications











