कंगना रनौत ने की द्वारकाधीष में पूजा, 2020 में दो सुपरस्टार्स के साथ महाक्लैश, फंसी है फिल्में
कंगना रनौत इस समय बॉलीवुड की सबसे बेबाक सुपरस्टार हैं। इस वजह से कुछ लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं तो कुछ को कंगना फूटी आंख भी नहीं सुहा पा रही हैं। लेकिन कुछ भी हो कंगना रनौत इग्नोर करने वाली चीज़ नहीं है। फिलहाल कंगना तीन बड़ी फिल्मों की तैयारी कर रही हैं और इसलिए वो द्वारकाधीष में पूजा अर्चना करती दिखाई दीं।
कंगना रनौत ने हाल ही में जयललिता बायोपिक की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं 2020 में इसके अलावा उनकी दो और धमाकेदार बॉलीवुड फिल्में रिलीज़ होने जा रही है ।

एक तरफ, जहां कंगना रनौत अश्विनी अईयर तिवारी के साथ लगातार पंगा नाम की फिल्म की शूटिंग कर रही हैं वहीं दूसरी तरफ, कंगना रनौत, रजनीश घई की फिल्म धाकड़ की शूटिंग कर रही हैं। दिलचस्प ये है कि ये दोनों ही फिल्में 2020 में फिलहाल के दो सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस स्टार्स के साथ क्लैश करेंगी।
पंगा, 24 जनवरी 2020 को रिलीज़ हो रही है जो एक तरफ, दीपिका पादुकोण की छपाक तो दूसरी तरफ अजय देवगन की भुज के साथ क्लैश करेगी। वहीं दूसरी तरफ, धाकड़, दीवाली 2020 पर रिलीज़ हो रही है जो अक्षय कुमार की पृथ्वीराज के साथ क्लैश करेगी।
बहरहाल, कंगना रनौत उन चंद लोगों में से हैं जिनको इन सारे क्लैश से भी कोई असर नहीं पड़ता है। सही मायने में वो अपनी फिल्मों के नाम की तरह हैं धाकड़ और पंगा लेने वाली। आईए आपको पढ़ा देते हैं कंगना रनौत के कुछ धाकड़ बयान जो उन्होंने अलग अलग समय पर किसी ना किसी से पंगा लेने के लिए बोले हैं


Click it and Unblock the Notifications

