..................... Kangana Ranaut visits dwarikadhish says feeling unhappy for some days decided to visit krishna nagri - Hindi Filmibeat

भतीजे का जन्म... तेजस की रीलीज.. इतनी सारी खुशी के बीच भी परेशान थी कंगना, फिर पहुंची इस जगह

Kangana Ranaut visits dwarikadhish

Kangana Ranaut Dwarkadhish: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत जो कि अपने बेबाक बयानों को लेकर छाई रहती हैं वो इन दिनों लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'तेजस' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच अब ये एक्ट्रेस द्वारकाधीश के दर्शन करने के लिए पहुंची हैं। कंगना ने इस दौरान की अपने बेहद खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इससे भी ज्यादा चर्चाओं में है कंगना रनौत के इस पोस्ट का कैप्शन।

दरअसल, कंगना ने द्वारकाधीश की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, "कुछ दिनों से हृदय बहुत व्याकुल था, ऐसा मन हुआ कि द्वारिकाधीश के दर्शन करूँ, श्री कृष्ण की इस दिव्य नगरी द्वारिका में आते ही, यहाँ की धूल मात्र के दर्शन से ऐसा लगा कि मेरी सारी चिन्तायें टूट कर मेरे कदमों में गिर गई हों। मेरा मन स्थिर हो गया और अनंत आनंद की अनुभूति हुई। हे द्वारिकाधीश इसी तरह अपनी कृपा बनाये रखना
हरे कृष्णा "

कंगना रनौत इस दौरान गोल्डन साड़ी में किसी महारानी की तरह दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ज्वैलरी और डार्क लिप शेड के साथ अपने इस लुक को पूरा किया। कंगना के कैप्शन को देखने के बाद लोगों का कहना है कि हाल ही में एक्ट्रेस के घर भतीजे ने जन्म लिया जिसके लिए वो बेहद एक्साइडेट दिखाई दीं। साथ ही फिल्म तेजस के प्रमोशन के दौरान भी कंगना में खूब उत्साह देखने को मिल फिर कंगना का हृदय बहुत व्याकुल क्यों हो रहा था।

इसके साथ ही आपको बता दें कि कंगना ने हाल ही में, पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है और प्रधानमंत्री को कृष्ण अवतार बताया है। अभिनेत्री ने आगे इस बयान के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा, 'मेरे ऐसा कहने की वजह यह है कि यह है कि वह इस देश के लिए है। जैसे एक अवतार होते हैं, वह हमारे लिए एक अवतार हैं। वह एक साधारण इंसान नहीं हैं। उनका जन्म जो है वो इस देश के उद्धार के लिए हुआ है।'

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X