कंगना रनौत ने अपने 37वें जन्मदिन पर किए ज्वाला देवी मंदिर के दर्शन, बोलीं- मैं बचपन में...

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut visited Jwala Devi Temple on her Birthday: कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस जो अपनी खूबसूरती के साथ ही अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। बता दें कि आज कंगना का जन्मदिन है और वे अपना जन्मदिन मनाने के लिए हिमाचल के ज्वाला देवी मंदिर गई हैं। बता दें कि इस दौरान उनका परिवार उनके साथ है। उन्होंने ना सिर्फ माता के दर्शन किए बल्कि पूजा अर्चना भी की है। बता दें कि कंगना इस मंदिर में बचपन से जाती रही हैं। चलिए देखते हैं कंगना की तस्वीरें और उनके द्वारा लिखा गया खास नोट।

तस्वीरों के साथ लिखा खास मोट
अपनी तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही कंगना एक लंबा नोट लिखती हैं वे कहती हैं- इस वर्ष भी मैंने अपने जन्मदिन पर मां शक्ति के दर्शन किए, हिमाचल में विश्वप्रख्यात बग्लामुखी जी के दर्शन करने के बाद परिवार सहित शक्तिपीठ ज्वाला जी के भी दर्शन किए, इस प्राचीन शक्तिपीठ में मां सती का स्वाधिष्ठान (जीभा) भाग गिरा था, यहां आदिकाल से ज्योति जल रही है, कोई जल कोई पदार्थ उस ज्वाला को बुझा नहीं सकता, जब पंडित जी ने ज्वाला पर लोटे से जल डाला तो उस जल ने भी अग्नि धारण करली, हर तरफ़ माता के इस दिव्य रूप के दर्शन से श्रद्धालू अचंभित होकर माँ शक्ति के गुणगान करने लगे, मैं बचपन में ज्वाला देवी के दर्शन नियमित रूप से करती थी, आज बहुत सालों बाद माता का बुलावा आया तो सबके सुख और मंगल की कामना की, जय माता दी

इस प्रोजेक्ट को लेकर हैं चर्चाओं में
कंगना रनौत अपनी पर्सनल लाइफ के साथ ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं। फिलहाल तो इन दिनों कंगना अपनी आने वाली फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि यह फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिल्म रिलीज की डेट पहले भी बदली जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X