..................... कंगना रनौत ने किया मुंबा देवी- सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन Kangana ranaut visit Mumba devi and siddhivinayak temple says i m now protected - Hindi Filmibeat

मुंबई आते ही कंगना रनौत ने किया मुंबा देवी- सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन, बोला- अब सुरक्षित हूं

बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार से टकराव के बाद एक बार फिर कंगना रनौत मुंबई आयी हैं। सोमवार को वाई श्रेणी सुरक्षा के साथ कंगना रनौत मुंबई पहुंची। यहां आकर कंगना रनौत ने सबसे पहले मुंबा देवी और सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर दर्शन किए। इस दौरान कंगना रनौत मराठी लुक में नाक में नथ पहने हुए नजर आयीं।

Recommended Video

Kangana Ranaut seeks blessings at Siddhivinayak temple |FilmiBeat

कंगना रनौत ने इसकी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है। साथ ही दर्शन करने के बाद अपनी भावना को भी तस्वीर और पोस्ट के जरिए शेयर किया है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण कंगना रनौत लंबे समय तक अपने होम टाउन मनाली रही थीं।

बीच में वह मुंबई आई थीं, जब उनके दफ्तर के अंदर अवैध निर्माण बताकर बीएमसी ने कार्रवाई की थी। उसके बाद कंगना दोबारा से मुंबई इस बार आयी हैं। सितंबर में उनके आने के दौरान शिवसेना नेता संजय राउत के साथ भी अपने एक बयान को लेकर वह विवाद में रही थीं।

Kangana ranaut

कंगना और महाराष्ट्र सरकार के साथ बीएमसी के साथ हुआ उनके ये मामला साल 2020 में खबरों में भी काफी छाया रहा था। हैदराबाद में अपनी आगामी फिल्म थलाइवी की शूटिंग को पूरा करके कंगना रनौत मुंबई आयी हैं। मंगलवार सुबह मंदिर में दर्शन करने के बाद कंगना ने इसकी कुछ तस्वीर शेयर कर ट्विटर पर अपने मुंबई आने पर एक खास पोस्ट लिखा है।

कंगना रनौत ने लिखा है कि अपने प्यारे शहर मुंबई के लिए खड़े होने पर मुझे जिस मात्रा में नफरत मिली, उसने मुझे बैचेन कर दिया था। आज मैं आशीर्वाद लेने मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक मंदिर गई। अब मुझे एहसास हो रहा है कि मैं सुरक्षित हूं और मुझे स्वीकार किया जा रहा है। जय हिंद, जय महाराष्ट्र। इन तस्वीरों में कंगना अकेले नहीं हैं। बल्कि वह अपनी बहन रंगोली और भाई अक्षत और अपनी भाभी के साथ नजर आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X